Showing posts with label जीवन शैली और मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label जीवन शैली और मनोरंजन. Show all posts

Thursday, March 19, 2026

गर्मी में हाइपरटेंशन बन सकता है जानलेवा, इन बातों का रखें ध्यान?

हर बढ़ते दिन के साथ गर्मी का पारा ऊपर जाने लगा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सेहत की चुनौतियां बढ़ेंगी, खासकर ब्लडप्रेशर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। गर्मी के दिनों में रक्तचाप और हृदय से जुड़े किस तरह के हो सकते हैं जोखिम, बचाव के लिए किन बातों का रखना है ध्यान?


हृदय से जुड़ी समस्या अब हर उम्र में हो रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (2019-2021) के अनुसार भारत में 15 से 54 वर्ष के आयु वर्ग में हर पांच में से लगभग एक व्यक्ति को हाइपरटेंशन है। क्या आप जानते हैं कि बढ़ता तापमान न केवल जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है, बल्कि यह चुपके से हदय के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है? इसलिए आने वाले दिनों में पारा बढ़ने पर कैसी होनी चाहिए आपकी तैयारी, यही समय है कि हम यह अच्छी तरह समझ लें। हालांकि हमारा शरीर मौसम के अनुकूल स्वयं ही बदलाव करने में माहिर होता है, पर उचित सावधानी न रखी जाए तो बड़ी मुसीबत पी बन सकती है। 


वास्तव में पारा बढ़ने पर रक्तवाहिकाएं शरीर को ठंडा यानी सामान्य तापमान में लाने के प्रयास में जुट जाती हैं। इस प्रक्रिया में रक्तचाप में उत्तार-चढ़ाव होता है और शरीर से पसीना भी अधिक निकलता है। यही वह चीज है, जिसका गर्मी के मौसम में सर्वाधिक ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है, जिससे बचना है। अन्यथा रक्तचाप सामान्य से बहुत कम होने से नसों में थक्के जमने की आशंका रहती है। हृदय को रक्त पंप करने में समस्या आती है, उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जो आपतकालको स्थिति यानी हार्ट अटैक या स्ट्रोक की स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है।


गर्मी में हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) के मरीजों को डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी, और हीट स्ट्रोक का अधिक खतरा होता है। अत्यधिक गर्मी के कारण रक्त वाहिकाएं फैलने से बीपी में अचानक गिरावट या वृद्धि हो सकती है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दिल का दौरा या किडनी की समस्या का जोखिम बढ़ जाता है।


एसी के बिना रहने की आदत डालें

गर्मी शुरू होते ही घर से लेकर दफ्तर तक सब जगह एसी चलाया जाने लगता है। कुछ लोग एसी का मान बहुत कम रखना पसंद करते हैं। अगर रक्तचाप की समस्या है तो ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर लंबे समय तक एयरकंडीशनर में काम-काज करना पड़े तो प्रयास करें कि इसे एक सामान्य तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर ही सेंट करें। बता दें कि अधिक कूलिंग रखने से आपको प्यास कम लग सकती है। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। शरीर का पसीना बाहर नहीं निकालने से शरीर में सोडियम यानी नमक बना रहता है। यह हृदयरोगियों के लिए काफी जोखिम भरा हो सकता है। एसी में निरंतर रहने के आदी होने से आप शारीरिक गतिविधि भी कम करने लगते हैं या इससे बचना चाहते हैं। साथ ही यह गर्मी सहने की क्षमता को कम करने के साथ हृदय की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है।


गर्मी में हाइपरटेंशन मरीजों के लिए प्रमुख जोखिम 

  • डिहाइड्रेशन और बीपी का उतार-चढ़ाव: पसीने के माध्यम से शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जो रक्तचाप (BP) को अस्थिर कर सकता है।
  • हृदय पर अतिरिक्त बोझ: शरीर को ठंडा रखने के लिए हृदय को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जो दिल का दौरा या अनियमित धड़कन का कारण बन सकता है।
  • दवाओं का प्रभाव: उच्च रक्तचाप की कुछ दवाएं (जैसे मूत्रवर्धक या डाययुरेटिक्स) गर्मी में निर्जलीकरण (dehydration) के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।


उच्च रक्तचाप और हाइपरटेंशन

सामान्य रक्तचाप 120/80 होना चाहिए पर हाइपरटेंशन है तो यह 140/90 के आसपास रहता है। एक रीडिंग में उच्च रक्तचाप है तो यह हाइपरटेंशन हो आवश्यक नहीं। सात दिन लगातार मापने के बाद यदि तीन दिन या इससे अधिक समय तक उच्च रक्तचाप रहे तो आप इसकी चपेट में हो सकते हैं। 


हाइपरटेंशन है छिपा हुआ खतरा 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल रिपोर्ट आन हाइपरटेंशन 2025 के अनुसार, वैश्विक आबादी का तकरीबन 34 प्रतिशत हिस्सा हाइपरटेंशन से पीड़ित है। भारत में 21 करोड़ से ज्यादा वयस्क हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। इनमें से 17 करोड़ का रक्तचाप अनियंत्रित रहता है।


डिहाइड्रेशन से बचें

शरीर के तापमान को स्थिर बनाने के लिए पानी जरूरी है। इससे हार्ट को काम करने में आसानी होती है। गर्मी के दिनों में खूब पसीना निकलता है। इसे संतुलित रखने के लिए नींबू पानी, पुदीने और खीरे के पानी का उपयोग भी कर सकते हैं। ओआरएस का घोल भी ले सकते हैं।


रक्तचाप की जांच: बचाव का बेहतर उपाय

सर्दी में हृदयरोगियों को सावधानी बरतनी होती है तो गर्मी में भी अलग तरह की दिक्कत होती है। इसमें सबसे आम है रक्तचाप का कम होना। इसके लिए आपको पानी खूब पीना चाहिए। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। नियमित रक्तचाप जांच कराएं ताकि उसे नियंत्रण में रखने में आसानी हो। यदि हाइपरटेंशन है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह एक छुपा हुआ जोखिम है, जो लापरवाही से आपको गंभीर हृदयरोग की स्थिति में पहुंचा सकता है।


डाक्टर की सलाह से ही दवाइयां कम करें

गर्मी में ऐसी जगहों पर जाने से परहेज करें जहां अधिक गर्मी और घुटन हो या पसीना आने के साथ लंबे समय तक खड़े रहना पड़े। अक्‍सर देखा गया है कि ऐसे में बीपी Low हो जाता है और लोग बेहोश हो जाते हैं। वहीं, यदि आप हृदयरोग से जुड़ी समस्याओं की दवाइयां ले रहे हैं तो यह भी रक्तचाप को कम कर सकती हैं। दरअसल, इन दवाइयों का काम ही होता है आपके शरीर के अतिरिक्त द्रव को निकालना या रक्तचाप कम करना, लेकिन स्वयं से दवाइयां कम न करें। चिकित्सक से ही पता चलेगा कि आपकी वास्तविक स्थिति क्या है और कौन सी व कितनी दवा कम करनी है।


खानपान में रखें ध्यान

  • सोडियम की मात्रा, अम्ल और क्षार का संतुलन और कोशिकाओं के सामान्य कार्य के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता रक्तचाप बढ़ा सकती है।
  • फलों व सब्जियों में पोटेशियम पर्याप्त होता है, हृदय की सेहत के लिए यह जरूरी है।
  • ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें। साबुत अनाज और फलियों का सेवन अच्छा है।
  • मोटें अनाज जो इस मौसम के अनुकूल है, जैसे जौ, रागी आदि का सेवन करें।
  • अधिक ठंडे खाद्य पदार्थ के सेवन से परेशानी महसूस कर सकते हैं, उसे सामान्य करें।
  • घी, सरसों तेल अच्छे माने गए है, पर इनका सेवन भी सीमित करना चाहिए।
  • जंक व मसालेदार खाने को ना कहे। डिब्बाबंद खाना भी आपके लिए सही नहीं है।
  • वजन कम करने के लिए खाना छोडने जैसे अचानक बदलाव घातक प्रभाव डाल सकते है।


गर्मी में हाइपरटेंशन मरीजों के लिए प्रमुख सावधानियां

  • भरपूर पानी पिएं: शरीर में पानी की कमी न होने दें, भले ही प्यास न लगे।
  • धूप से बचें: अत्यधिक गर्मी या बढ़े हुए तापमान में बाहर जाने से बचें। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। 
  • बीपी चेक करें: अपना ब्लड प्रेशर नियमित रूप से मॉनिटर करते रहें।
  • खान-पान: कैफीन, शराब और मीठे पेय पदार्थों से बचें।
  • हल्के कपड़े पहनें: सूती और ढीले कपड़े पहनें। सूती व आरामदायक वस्त्र का चयन करे ताकि शरीर को ठंडा रहने में मदद मिले।
  • शारीरिक गतिविधि: कसरत व शारीरिक गतिविधि करते रहे। स्वस्थ तनाव प्रबंधन के तरीके जानें।


इनका भी रहे ध्यान

यदि चक्कर आना, सिरदर्द, या जी मिचलाने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत किसी ठंडी जगह पर जाएं और डॉक्टर से सलाह लें। 


Note: इसका मकसद सिर्फ़ जानकारी देना है। स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह या जांच के लिए, किसी पेशेवर डॉक्टर से बात करें।

13 Super foods: ईद और व्रत के विशेष पकवान


ये त्योहारों का देश है। जहां हर दिन कुछ विशेष और उल्लास से भरा होता है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है, तो ईव भी इसके साथ है। दोनों एक-दूसरे के हाथ से हाथ मिलाते त्योहार हमारी चौखट पर वस्तक वे रहे हैं। घर सहित मन के वरवाजे खोलिए और स्वागत कीजिए इन त्योहारों का, जो हम सभी के लिए शांति और सोहाई की कामना लिए आते हैं। इन शुभ मौकों का स्वागत कीजिए ईद की सेवई और व्रत के विशेष पकवानों के साथ।


1- मूंग दाल का हलवा-

  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • बनाने का समग 35 मिनट 
  • सर्विंग 6 लोगों के लिए


सामग्रीः कप घुली मूंग दाल, आधा कप घी, चीनी, 1 कप दूध, 1 रूप पानी छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच बादाम (पतले कटे हुए 2 बड़े चम्मच विस्ता (कटा हुआ)। यहा चम्मच सूखी गुलाब की पहाड्या, बादाम के स्लाइस सजाने के लिए


विधिः भीगी हुई मूंग दाल का मोटा पेस्ट पीस लें। मारी तले की कढ़ाही में घी गर्म कर पिसी हुई दाल डालें। मध्यम-धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें। जब दाल सुनहरी और खुशबूदार हो जाए तब तक भूनें। एक अलग पैन में दूध और चीनी गरम करें। दूध चीनी मिश्रण को धीर-धीरे दाल में डालें। लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें। हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं और जब थी अलग होने लगे तथ समझे कि हलया तैयार है। इलायची पाउडर डालें। कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाए।


2- सिवइयां-चॉकलेट बार

  • तैयारी का समय 15 मिनट 
  • बनाने का समय 20 मिनट 
  • सर्विंग 4 लोगों के लिए


सामग्रीः कप पतली सेवई, 2 बड़े चम्मच मक्खन या घी 4 बड़े चम्मच पिस्ता कीम (या कुटे पिस्‍ते), 200 ग्राम डार्क चॉकलेट, 1 बड़ा चम्मद कंडेंस्ड मिल्क, ऊपर से डालने के लिए कटे पिस्‍ते।


विधि: सिवई को हाथ से तोड़ मक्खन या घी में भुन लें। भुनी हुई सिवई में पिस्ता क्रीम मिलाए। पिस्ता क्रीम नहीं है, तो कुट पिस्ते को कडेंस्ड मिल्क में मिलाकर बना लें। चॉकलेट को माइक्रोवेव या डबल बॉयलर में पिघला लें। और उसके बाद प्लेट में पिघली हुई चॉकलेट की पतली लेयर डालें। ऊपर से सेवई-पिस्ता की फिलिंग रखें। फिर ऊपर से चॉकलेट डालकर कवर कर दें। इसे 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि चॉकलेट जम जाए।


3- मखाना खीर

  • तैयारी का समय 10 मिनट 
  • बनाने का समय 20 मिनट 
  • सर्विंग- 6 लोगों के लिए


सामग्रीः 4 कप मखाने,1 लीटर फुल क्रीम दूध, देसी घी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1 कप ड्राई (काजु, बादाम, पिस्ता बारीक कटे हुए), मिश्री, केसर


विधिः घी गर्म कर मखाने भून लें। निकालकर ठंडा करें। गहरे बर्तन में दूध डालकर गरम करने के लिए रखें। दूध उबलने लगे तो क्रश किए हुए मखानों को डालकर मिलाएं। इसमें इलायची पाउडर केसर के लच्छे और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिश्री भी डाल दें। इसे 25 मिनट धीमी आंच पर उबलने दें। दूध गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें। मखाना खीर बनकर तैयार है। अब अलग से केसर के लच्छे और कटे ड्राई फूट्स डालकर सर्व करें।


4- स्पेशल शीर खुरमा

  • तैयारी का समय 10 मिनट 
  • बनाने का समय 30 मिनट
  • सर्विंग- 10 लोगों के लिए


सामग्रीः फुल क्रीम दूध 2 लीटर,100ग्राम बारीक सेवई, घी, चीनी, बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी और छुहारे कटे हुए दो कटोरी, इलायची पाउडर, केसर 


विधिः भारी तले की कढ़ाही में घी गर्म कर बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी और छुहारों को हल्का सुनहरा होने तक सेंक निकाल लें। कढ़ाही में घी डाल सेवाई को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें। बड़े बर्तन में दूध उबालें। धीमी आंच दूध के क्रीमी होने तक पकाएं। गाढ़े दूध में भुनी हुई सेवई, ड्राई फ्रूट्स, चीनी डालें। धीमी आंच पर पकाएं, जब तक सेवई नरम न हो जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इलायची पाउडर और केसर डालें। शीर खुरमा तैयार है।


5- दाल पकवान

  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • बनाने का समय 25 मिनट 
  • सर्विंग- 3 लोगों के लिए 


सामग्रीः चने की दाल 1 कप, हल्दी 1/4 छोटा चम्मच, नमक 1/2 छोटा चम्मच, हरी मिर्च बारीक कटी 1 बड़ा चम्मच, जीरा साबुत 1/2 छोटा चम्मच, करी पत्ता 7-8, घी 2 बड़े चम्मच, पकवान के लिए- मैदा 1 कप, अजवायन 1 चुटकी, नमक, तेल मोयन के लिए, अन्य सामग्री- प्याज बारीक कटा, टमाटर बारीक कटा, हरी चटनी, मीठी चटन, बारीक सेव 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया, तेल तलने के लिए।


विधिः चना दाल भिगो दें। नमक, हल्दी डालकर नरम होने तक उबाल लें। तड़के के लिए घी गर्म कर जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता डाल, दाल में मिला दें। पकवान बनाने के लिये मैदे में नमक, अजवायन, तेल मिलाकर गुनगुना पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ 15-20 मिनट के लिए ढक दें। गिलास के मुंह जितनी छोटी लोई बेलें और कांटे से छेद करें, जिससे पकवान तलते समय फूले नहीं। एक गिलास लें। आधे में दाल भरें। उसके ऊपर प्याज, टमाटर, हरी चटनी, मीठी चटनी डालें। गिलास पर मिनी पकवान रख हरी चटनी, सेव व हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।


6- समा पोटैटो कप

  • तैयारी का समय 10 मिनट 
  • बनाने का समय 20 मिनट 
  • सर्विंग- 2 लोगों के लिए


सामग्रीः समा चावल 1/2 कप, आलू उबले 2. हरी मिर्च, अदर, हरा धनिया, काली मिर्च वरवरी, जीरा, सफेद तिल, सेंधा नमक तेल, भरावन के लिए-खीरा 1/2 कप, टमाटर 1/2 कप, शिमला मिर्च चौकोर कटी 1/4 कप, सेब बारीक कटा 1/4 कप, अनार दाने 1 बड़ा चम्मच, हरी चटनी, इमली खजूर की चटनी, चिली फ्लेक्स।


विधिः समा चावल धो लें। तेल गर्म कर काली मिर्च, जीरे का तड़का दें और पानी डालकर उबाल आने दें। सेंधा नमक व चावल डालकर चलाते रहें। चावल पकने लगे, तो उतारकर ठंडा करें। आलू छीलकर कद्दकस कर लें। आलू, ठंडे समा चावल, हरी मिर्च, अदरक व हरा धनिया मिलाकर पेडें बनाएं।  इन्हें कप का आकार दें। तिल की प्लेट में कप्स को लपेटें। अप्पे पैन में चिकनाई लगा कप्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें। चटनिया, अनार दाने छोड़ भरावन को मिला लें। हर कप में भरावन रखें, चटनी व अनार दानों से सजाएं।


7-समा चावल स्नैक्स

  • तैयारी का समय 15 मिनट 
  • बनाने का समय 20 मिनट 
  • सर्विंग- 3 लोगों के लिए


सामग्री: कप समा के चावल, 2 मध्यम आकार के आलू, 1-2 हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक, करी पत्ता, 2 सफेद तिल, 1 छोटा चम्मच जीरा, सेंधा नमक, हरा धनिया, तेल तलने के लिए।


विधिः एक मोटे तले के पैन को गर्म करे। घी गर्म कर जीरा, तिल, करी पत्ता, अदरक हरी मिर्ची का पेस्ट हल्का भून लें। अब उसमें दो कच्चे आलू को कद्दूकस कर डालें और इसको भी हल्का भून लें। अब इसमें पानी डालें। उबाल आने के बाद समा के चावल को पीस कर डालें और इसको तब तक पकाएं जब तक यह गाडा न हो जाए। उसके बाद प्लेट में ठंडा होने दें। इसको किसी भी शेप में काट लें और तेल में मध्यम आंच पर तल कर सर्व करें।


8- मैजिकल फ्रूट पंच

  • तैयारी का समय 10 मिनट 
  • बनाने का समय 10 मिनट 
  • सर्विंग-2 लोगों के लिए


सामग्री: काले अंगूर, हरे अंगूर, स्ट्राबेरी, संतरा, अनार, आधा नींबू , 1चम्मच चिया सीड्स, 1-2 टुकड़े गोंद कतीरा।


विधिः सबसे पहले चिया सीड्स और गोंद कतीरा को 15-25 मिनट के लिए पानी में भिगो देंगे। तब तक सभी फलों का रस निकाल लेंगे। फिर गिलास लेकर उसमें नीबू के टुकड़े डालेंगे। उसके बाद बर्फ, 2 चम्मच चिया सीड्स 2 चम्मच गोंद कतीरा और फलों का रस डालेंगे। फलों के बारीक टुकड़ों से गार्निश करेंगे।


9- बनारसी टमाटर चाट 

  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • बनाने का समय 20 मिनट
  • सर्विंग- 5 लोगों के लिए


सामग्री: 5 टमाटर, घी, 3 उबले आलू , अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, जीरा, इमली की मीठी चटनी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, चीनी की चाशनी, सेंधा नमक, भुना जीरा।


विधिः कढ़ाही में घी गर्म कर जीरा डाल अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट हल्का भून लें। बारीक कटे हुए टमाटर डालें। थोड़ा सेंधा नमक डाल टमाटर नरम होने तक भून लें। टमाटर गल जाए, तो लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें। उबले हुए आलू डाल मिला लीजिए। आधा कप पानी डाल दीजिए। अब इसमें इमली का पानी/ चटनी और चीनी की चाशनी डालकर अच्छी तरह मैश कर लीजिए। भुना जीरा पाउडर और ढेर सारा हरा धनिया डालें। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए। बनारसी चाट का असली माजा घी और मैश किए हुए टेक्सचर में है। परोसते समय ऊपर से तले आलू, देसी घी और नींबू का रस डालकर परोसिए।


10- शीर खुरमा

  • तैयारी का समय 10 मिनट 
  • बनाने का समय 20 मिनट 
  • सर्विंग-4-5 लोगों के लिए


सामग्री: 1 लीटर दूध, 1/2 कप पतली सेवई, 8-10 खजूर (छोटे टुकड़ों में कटे हुए), 2 बड़े चम्मच घी. 10-12 बादाम, काजू (कटे हुए) 1 बड़ा चम्मच किशमिश, छोटी इलायची (कुचली हुई), चीनी (स्वाद अनुसार), 1 बड़ा चम्मच पिस्ता (सजाने के लिए)।


विधिः कढ़ाही में घी गर्म करें। सेवई हल्की सुनहरी होने तक भून लें। इसमें दूध डालें और 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। खजूर, बादाम, काजू, किशमिश और इलायची डाले। चीनी डालकर पकाए, ताकि मिश्रण थोड़ा गाड़ा हो जाए। गैस बंद करें और ऊपर से पिस्‍ता डालकर सजाएं। गरम या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं।


11- मैंगो मावा रोल्स

  • तैयारी का समय 10 मिनट 
  • बनाने का समय 25 मिनट 
  • सर्विंग-4 लोगों के लिए


सामग्री: 2 आम, 5 चम्मच चीनी, 4 चम्मच नारियल बुरादा, 2 चम्मच घी, 1/4 कप दूध, 1/4 कप पिसी चीनी, 1 कप मिल्क पाउडर।


विधिः आम को बिना पानी के पीसकर प्यूरी बना लीजिए। एक पैन में इस प्यूरी को छानकर डालकर चीनी मिलाकर मध्यम आंच पर पका लीजिए। एक थाली में घी लगाकर चिकना करके इसको पतला-पतला फैला लीजिए। 24 घंटे के लिए सूखने के लिए रख दिजिए। फिर इसकी लम्बी पट्टिया काट लीजिए। इन पर नारियल का बूरा लगा दें। पैन में घी डाल दूध, पिसी चीनी, मिल्क पाउडर मध्यम आंच पर पका लें। इंस्टेंट मावा तैयार हो गया। इसे ठंडा करके इनके छोटे रोल्स बना लीजिए। इन रोल्स को आम पापड़ के स्ट्रिप्स के बीच में रखकर रोल कर लीजिए। दोनों तरफ काजू-बादाम पिस्ता कतरन लगा लीजिए। मैंगो मावा रोल्स तैयार है।


12- सेवई फ्रूट कस्टर्ड

  • तैयारी का समय 10 मिनट 
  • बनाने का समय 20 मिनट
  • सर्विंग-6-7 लोगों के लिए


सामग्री: सेवई - 1/2 कप, घी-1 टीस्पून, दूध-1लीटर, चीनी- 1/2 कप, कस्टर्ड पाउडर- 2.5 टेबल स्पून, सेब, आम, केला, अंगूर, अनार- 1/4 कप, ड्राई फ्रूट्स।


विधिः दूध उबलने रखें। 1/4 कप दूध अलग से रख दें। सेवई को घी में रोस्ट करके दूध में डाले और नरम होने तक पकाएं। फिर चीनी डालें और जो दूध बचाया था, उसमें कस्टर्ड पाउडर घोल कर डालें और लगातार चलाएं। जब दूध हल्का सा गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर उसे ठंडा होने दें। फिर सभी फ्रूट्स, जो आप डालना चाहें, वह डालकर फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा होने दे। फिर ठंडा-ठंडा सेवई कस्टर्ड सर्व करें।


13- शाही गुलाब फालूदा

  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • बनाने का समय 20 मिनट
  • सर्विंग- 4 लोगों के लिए


सामग्रीः ठंडा दूध 2 कप, गुलाब शर्बत आधा कप, सब्जा के बीज, उथली सेवाई1 कप, 1 कप कस्टर्ड बना हुआ, 1 कप जेली बनी हुई, 1 कप कटे मिक्स फ्रूट, वनीला आइसक्रीम 2 स्कूप, काजू, किशमिश, काली द्राक्ष, टूटी फूटी।


विधिः सब्जा के बीज को 15-20 मिनट पानी में भिगोकर रख दें। सेवई को उबालकर ठंडा कर लें। एक बर्तन में दूध और गुलाब शर्बत, सेवई मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। कस्टर्ड में फूट्स मिलाएं। एक लंबा गिलास लें और लेयर करें। सबसे पहले गिलास में एक चम्मच गुलाब शर्बत चारों तरफ लगाएं। फिर भीगे हुए सब्जा बीज डालें। फिर मिल्क रोज सेवई डालें। उस पर जेली और ऊपर से फूट कस्टर्ड डालें। फिर से रोज मिल्क डाले, ऊपर से बनीला आइसक्रीम रखें। उस पर काजू, किशमिश, टूटी फूटी, जेली, काली द्राक्ष डालकर सर्व करें। 

Saturday, January 24, 2026

12 अद्भुत किताबें, जो बदल देंगी आपकी सोच का नजरिया

क्या आप अगले साल अपने जीवन में काफी कुछ बदलना चाहते हैं? यहां आपके लिए चुनी गइ हैं, वे 12 अद्भुत पुस्तकें, जो न सिर्फ सोच, स्वास्थ्य और रिश्तों में बदलाव लाएंगी, बल्कि मानसिक शक्ति, आत्मविकास और सफलता की दिशा भी तय करेंगी।


इन 12 पुस्तकों का चयन सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन को बदलने, सोच को विस्तारित करने और आत्म-विकास की यात्रा को सशक्त बनाने के लिए किया गया है। यह अनुभव किया है कि सही किताब, सही समय पर पढ़ी जाए तो यह मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। इन किताबों को पढ़ें, सीखें और जीवन में लागू करें। यह आपकी जिंदगी के लिए सबसे मूल्यवान निवेश साबित होगा।


  1. भावनात्मक: इमोशनल मास्टरी(MASIONAL EMOT MASTERY)- डॉ. पी मधुरिमा रेड्डी-भावनात्मक संतुलन सबसे बड़ी शक्त्ति है। यह पुस्तक स्वयं पर नियंत्रण, तनाव, कोध और भय को साध लेना सिखाती है। यह आत्मविकास की वह कुंजी है, जो व्यक्ति को भीतर से मजबूत बना दुनिया जीतने के लिए तैयार करती है।
  2.  रिलेशनशिप:  क्वांटम लव (QUANTUM LOVE) डॉ. लौरा बर्मन- यह प्रेम को भावनाओं के विज्ञान की दृष्टि से समझाती है। किताब क्वांटम फिजिक्स और गहन मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों के माध्यम से बताती है कि हमारी ऊर्जा, सोच और अवचेतन रिश्तों को कैसे प्रभावित करते हैं। संबंधों को समझने और बदलने की वैज्ञानिक सोच देती है।
  3. बौद्धिकता: लिमिटलेस (LIMITLESS) जिम क्विक- सीखने की क्षमता ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। यह पुस्तक सीमाओं को तोड़कर सोच, बेहतर स्मरणशक्ति और फोकस विकसित करना सिखाती है और बताती है कि सही तरीकों से कोई भी व्यक्ति असाधारण प्रदर्शन कर सकता है।
  4.  कॅरियर: इकीगाई (IKIGAI) हैक्टर ग्रेसिया और फ्रांसिस मिरेल्स- लंबा-संतुलित जीवन आदतों से नहीं, उद्देश्य से मिलता है। यह पुस्तक जापानी दर्शन इकिगाई के माध्यम से जीवन के अर्थ, आनंद और निरंतर प्रेरणा को समझाती है। यह उनके लिए है, जो सार्थक-संतुष्ट जीवन चाहते हैं।
  5.  जीवन की गुणवत्ता: डीप वर्क (DEEP WORK) कैल न्यूपोर्ट- भटकाव के बीच गहन एकाग्रता सबसे दुर्लभऔर मूल्यवान कौशल है। यह किताब सिखाती है कि बिना विचलन के काम कर असाधारण परिणाम कैसे पाए जाएं। बौद्धिक क्षमता, उत्पादकता और पेशेवर सफलता बढ़ाने की स्पष्ट रणनीति देती है।
  6. अध्यात्म: शून्य के पार (Shunya Ke Paar), ओशो- आध्यात्मिकता बाहरी उपलब्धियों से नहीं, भीतर की शून्यता से जन्म लेती है। यह पुस्तक अहंकार, भय और बंधनों के पार ले जाकर आत्मबोध की यात्रा कराती है। शून्य के पार उन पाठकों के लिए है। जो जीवन को गहराई से समझना और आत्मिक स्वतंत्रता पाना चाहते हैं।
  7.  सामाजिकता : हाउ टू मेक पीपल लाइक यू एंड डू व्हाट यू वॉन्ट (How to Make People Like You and do what you want), रिचर्ड बैंक्स- कम्युनिकेशन भी एक कला है। यह पुस्तक संचार और प्रभावशाली व्यक्तित्व के वैज्ञानिक सूत्र सिखाती है। सामाजिक और पेशेवर सफलता की व्यावहारिक मार्गदर्शिका है।
  8.  फिटनेस: द वाइल्डफिट वे (THE WILDFIT WAY) एरिक एडमड्स- स्वस्थ शरीर के बिना सफलता, सुख व दीर्घ जीवन की कल्पना अधूरी है। सही भोजन, प्राकृतिक आदतें व मानसिक अनुशासन स्वास्थ्य को मूल से सुधारते हैं। इन्हें अपनाने के लिए मोटिवेट करेगी यह किताब है।
  9.  फाइनेशियल: मनी मेक्स यू हैप्पी (MONEY MAKES YOU HAPPY) अल्फिओ बारवोला - पैसा लक्ष्य नहीं, बल्कि स्वतंत्र और संतुलित जीवन का साधन है। यह पुस्तक वित्तीय सोच, आय बढ़ाने और धन के साथ स्वस्थ संबंध बनाना सिखाती है। आर्थिक स्पष्टता के साथ बेहतर जीवन की व्यावहारिक दिशा दिखाती है।
  10. व्यक्तित्व: बिल्डिंग कैरेक्टर अनवेलिंग द एसेंस विदइन (Building Character: Unveiling the Essence Within), ईसा आईक जॉनसन- सफलता का स्थायी आधार व्यक्तित्व और चरित्र होता है। यह पुस्तक आत्म अनुशासन, नैतिक मूल्यों, आंतरिक शक्ति के विकास पर केंद्रित है। अपनी संभावनाओं को पहचानने व सशक्त, विश्वसनीय जीवन गढ़ने की प्रेरणा देती है।
  11. जीवन का ध्येय: मैन्स सर्च फॉर मीनिंग (Man's Search for Meaning), विक्टर ई फ्रेंक्ल- कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जीवन अर्थहीन नहीं होता। यह पुस्तक पीड़ा उद्देश्य और मानसिक दृढ़ता को मनोवैज्ञानिक दृष्टि से समझाती है। सिखाती है कि अर्थ की खोज ही इंसान को जीवित, मजबूत और मानवीय बनाए रखती है।
  12. पेरेंटिंग: नॉनवॉयलेंट कम्युनिकेशन (Nonviolent Communication), मार्शल बी रोजेनबर्ग - यह पुस्तक करुणा, स्पष्ट संवाद और सहानुभूति के माध्यम से रिश्तों को सुधारने की कला सिखाती है। इसमें संवाद को टकराव से सहयोग में बदलने की प्रभावशाली पद्धति बताई गई है।

Thursday, January 15, 2026

फास्टैग एनुअल पास बना लोगों की पहली पसंद

New Delhi: सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले कुछ महीनों में 40 लाख से ज्यादा फास्टैग एनुअल पास बिक चुके हैं और अब लगभग 20 प्रतिशत कार चालक इस वार्षिक पास का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे साफ है कि सामर्थ्य और सुविधा दोनों एक साथ संभव हैं।


सरकार ने बताया कि यह वार्षिक फास्टैग पास 15 अगस्त 2025 को शुरू किया गया था। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति सिर्फ 3,000 रुपए देकर या तो 200 बार टोल पार कर सकता है या फिर पूरे एक साल तक यात्रा कर सकता है, जो भी पहले पूरा हो। यह सुविधा देश के 1,159 टोल प्लाजा पर लागू है।


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे पर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।


कई लोगों के लिए यह वार्षिक पास यात्रा का खर्च कम करने के साथ-साथ सफर को आसान और बिना मुश्किल भरा बना रहा है।


हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें अक्सर चंडीगढ़ जाना पड़ता है। पहले उन्हें एक बार आने-जाने में 150 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन सालाना पास लेने के बाद अब सिर्फ 30 रुपए में काम हो जाता है, जो उनके लिए बड़ी राहत है।


सरकार ने बताया कि वार्षिक पास ने हर महीने बदलने वाले टोल खर्च को तय और आसान बना दिया है। इससे रोज सफर करने वालों को पूरे साल पैसे की बचत, तय खर्च और बिना परेशानी यात्रा का फायदा मिल रहा है। अब उन्हें बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की चिंता भी नहीं रहती।


मंत्रालय के अनुसार, 15 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच टोल प्लाजा पर 15 लाख से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी कुल राशि 19.44 करोड़ रुपए रही।


इसके अलावा, नकद भुगतान में 25 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे टोल प्लाजा पर भीड़ कम हुई है और व्यवस्था ज्यादा साफ और पारदर्शी बनी है। फिलहाल 98 प्रतिशत वाहन फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, और बाकी बचे वाहन भी धीरे-धीरे इससे जुड़ रहे हैं। यह काम अब सिर्फ जुर्माने से नहीं, बल्कि लोगों को आसान और फायदेमंद सुविधाएं देकर किया जा रहा है।


मंत्रालय ने यह भी बताया कि अगर किसी सड़क को 2 लेन से 4, 6 या उससे ज्यादा लेन में अपग्रेड किया जा रहा है, तो जब तक काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक लोगों को पहले के टोल का सिर्फ 50 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा।

Sunday, January 4, 2026

बादशाह ने खरीदी 9.02 करोड़ रु की बार्बी रोलेक्स घड़ी

रैपर-सिंगर बादशाह ने दुनिया की सबसे रेटार रोलेक्स घड़ियों में से एक, बार्बी डेटोना खरीदी है, जिससे वह इस अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव घड़ी के मालिक बनने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 18-कैरेट पीले सोने और गुलाबी नीलम से बनी यह मशहूर घड़ी, जिसके बारे में कहा जाता है कि दुनिया भर में सिर्फ 10 ही हैं, जाहिर है लग्जरी के शौकीनों के लिए यह एक बड़ी बात है।


यूजिक स्टार बादशाह को हाई-एंड घड़ियों की दीवानगी के लिए भी जाना जाता है। रैपर-सिंगर बादशाह ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक ऐसी बात कहकर घड़ियों के शौकीनों को उत्साहित कर दिया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बादशाह ने हाल ही में बताया कि अब उनके पास दुनिया की सबसे रेयर रोलेक्स घडयों मैं से एक, बार्बी डेटोना है। इस खरीद के साथ, बादशाह इस अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव घड़ी के मालिक बनने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, जिससे वह तुरंत घड़ी संग्रहकर्ताओं के एक एलीट ग्लोबल क्लब में शामिल हो गए हैं। इसकी झलक पिछले दिनों इंडियन आइडल के सेट से एक इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली। पहली नज़र में फोटो कैजुअल लग रही थीं, लेकिन तेज नजर वाले फैन ने तुरंत एक खास डिटेल पर ध्यान दिया बादशाह की कलाई का एक क्लोज-अप जिसमें वे एक शानदार गुलाबी और सुनहरे रंग की रोलेक्स पहने हुए हैं, जिसे पाना कई रईसों के लिए भी लगभग नामुमकिन है।


सबसे रेयर रोलेक्स घड़ी में से एक 'बार्बी डेटोना', दुनिया भर में सिर्फ 10 लोगों के पास है।

वॉच इनसाइडर्स और इंस्टाग्राम हैंडल द इंडियन हॉरोलॉजी के अनुसार, बहुत रेयर होने की वजह से बार्बी डेटोना घड़ी के दुनिया भर में सिर्फ 10 पीस ही मौजूद हैं, रिपोर्ट के मुताबिक रीसेल मार्केट में इस घड़ी की कीमत लगभग एक मिलियन (लगभग 9.02 करोड़) है। बादशाह अब उन ग्लोबल सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके पास बार्बी डेटोना है, जिनमें लियोनेल मेस्सी, ड्रेक, शाई गिलगियस-अलेक्जेंडर, मार्क वाह्लबर्ग, मिर्का फेडरर और कैरोलिन वोजनियाकी शामिल हैं।


18- कैरेट पीले सोने से बनी इस घड़ी में बहुत ज्यादा डिटेलिंग है, जिसमें बेजल पर लगभग 40 गुलाबी नीलम लगे हैं, साथ ही डायल पर घंटों को बताने वाले 12 मिलते-जुलते पत्थर भी हैं। यह खास 'डेटोंना' घड़ी रोलेक्स के रेगुलर कैटलॉग का हिस्सा नहीं है और किसी भी ऑफिशियल रिटेल लिस्टिंग पर नहीं मिल सकती है। इसे अपने बोल्ड गुलाबी एक्सेंट के कारण 'बार्बी' निकनेम मिला है, हालाकि रोलेक्स ने खुद कभी भी इस नाम को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है। यह पीस मशहूर डेटोना फैमिली का है, जिसे पहली बार 1963 में लाया गया था और इसे अब तक के सबसे आइकॉनिक क्रोनोग्राफ में से एक माना जाता है।

Saturday, January 3, 2026

लिपस्टिक शेड्स आपको बनाएंगे हर महफिल की जान

सही लिपस्टिक शेड न सिर्फ आपके मेकअप को पूरा करता है बल्कि आपकी पूरी पर्सनैलिटी में चार-चांद लगा देता है। खासकर इंडियन स्किन टोन के लिए सही रंग चुनना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है।


  • टेराकोटा ब्राउन(Terracotta brown)- यह शेड ईंट जैसे लाल और भूरे रंग का मिश्रण होता है। यह मीडियम और सांवली स्किन के लिए सबसे बेहतरीन न्यूड शेड है। यह आपके चेहरे को एक वार्म और नेचुरल लुक देता है जिसे आप ऑफिस या कॉलेज में रोजाना लगा सकती हैं।
  • चेरी रेड(Cherry Red)- क्लासिक गहरे लाल की जगह अब थोड़े पिंक-टिंट वाले चेरी रेड का ट्रेंड है यह फेयर और मीडियम स्किन टोन पर बहुत खिलता है।
  • म्यूटेड मॉव(Muted mauve)- यह हल्का बैंगनी और गुलाबी का एक धुंधला सा शेड होता है। यह फेयर और कूल अंडरटोन वाली इंडियन स्किन पर बहुत प्यारा लगता है। यह बहुत ही प्रोफेशनल लुक देता है और हर तरह के वेस्टर्न या इंडियन कपड़ों के साथ मैच हो जाता है।
  • ग्लॉसी पिंक(Glossy pink)- ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक शेड्स हमेशा से ही पसंद किए जाते रहे हैं। यह शेड न केवल आपके होंठों को चमकदार बनाता है, बल्कि आपके चेहरे पर भी ताजगी लाता है, खासतौर पर जब आप पारंपरिक सफेद या हल्के रंग की साड़ी पहनती हैं तो यह शेड आपके लुक को पूरा करता है।

Friday, January 2, 2026

लग्जरी और प्रीमियम सेगमेंट की कारों और बाइक्स खरीदने में भोपाल के लोग दिखा रहे हैं रुचि

भोपालः राजधानी के लोगों में वाहनों के प्रति शौक व आटोमोबाइल बाजार की रफ्तार लगातार बंढ़ती जा रही है। हर साल सड़कों पर नए वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जो शहर की बदलती जीवनशैली को दर्शाता है। 


क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल के अनुसार वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में वाहन पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में भोपाल आरटीओ में कुल एक लाख 31 हजार 923 वाहनों का पंजीकरण हुआ था, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर एक लाख 37 हजार 792 तक पहुंच गई। यह बढ़ोतरी न सिर्फ दोपहिया और चारपहिया वाहनों में देखने को मिली है, बल्कि लग्जरी और प्रीमियम सेगमेंट के वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। 


शहर के लोग अब महंगी कारों और हाई-एंड बाइक्स पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी लोगों में बढ़ती नजर आ रही है। इसका असर इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर साफ दिखाई देता है। बीते वर्ष की तुलना में इलेक्ट्रिक कारों और बाइक्स की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी, ईंधन की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ी सोच प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।


टोयोटा लैंड क्रूजर और मर्सिडीज की धूम

कार प्रेमियों के लिए पिछला साल खास रहा, जब भोपाल में 3,85,05,001 रुपये की मर्सिडीज बेंज एजी पंजीकृत हुई, जो साल की सबसे महंगी कार रही। वहीं, वर्ष 2025 में अब तक 2,31,00,000 रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर जेडएक्स ने सबसे महंगी बिक्री का खिताब अपने नाम किया है। 2024 में 28,765 कारें बिकी थीं, जो 2025 में बढ़कर 30,272 हो गईं।


दोपहिया वाहनों में हार्ले डेविडसन की मांग बढ़ी 

दोपहिया वाहनों के बाजार में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है। साल 2025 में 91,594 दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 88,250 था। प्रीमियम बाइक्स के शौकीनों ने भी दिल खोलकर खर्च किया है। साल 2024 में गोल्ड विंग टूर डीसीटी 30.18 लाख रुपये में बिकी थी, तो साल 2025 में 32.06 लाख रुपये की हार्ले डेविडसन रोड ग्लाइड भोपाल की सड़कों की शान बनी। प्रदूषण कम करने की दिशा में भोपालवासी अब ई-वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। साल 2024 में जहां 9,648 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ था, वहीं साल 2025 में यह संख्या बढ़कर 11,125 पहुंच गई है।

Monday, December 29, 2025

कैटालोनिया के युवा शेफ बुजुर्गो से सीख रहें पारंपरिक रेसिपी बनाना

स्पने के कैटालोनिया में बुजुर्ग महिलाओं ने पारंपरिक खाना पकाने का ज्ञान नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की। सरकार की गैस्ट्रोसाविज योजना के तहत 100 से अधिक बुजुर्ग महिलाएं घर पर पकाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजन के वीडियो साझा कर रही हैं। 


इन रेसिपी के माध्यम से स्थानीय और मौसमी उत्पादों से बने व्यंजन के वीडियो डिजिटली सेव किए जा रहे हैं। इस पहल में अब तक 300 से ज्यादा पारंपरिक रेसिपी कलेक्ट की जा चुकी हैं। इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Friday, December 19, 2025

2026 में बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल देंगे ये सुपरस्टार्स

आने वाला वर्ष बॉलीवुड और साउथ के लिए महामुकाबलों और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का साल साबित होने वाला है। जानते हैं उन मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में जो 2026 में बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल देंगी साथ ही फैंस को रहस्य, रोमांच और एक्शन का डोज देंगी। 


  • सनी देओल- आगामी वर्ष में सनी देओल के नाम होने वाला है। एक्टर की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में मुख्यरूप से फिल्म बॉर्डर 2 और गबरू का नाम शामिल है। इसके अलावा वे रामायण पार्ट 1 में भी दिखाई देंगे। 
  • विक्की कौशल- विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर 14 अगस्त 2026 को थिएर्ट्स में दस्तक देगी। इस फिल्म से विक्की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर सकते हैं। वहीं, फैंस रामायण पार्ट 1 के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 
  • रणवीर सिंह- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पार्ट 2 भी अगले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है। उनकी यह फिल्म पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है।
  • थलापति विजय- साउथ सुपरस्टार थलापति विजय फिल्म जन नायकन जनवरी 2026 में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि इसके जरिए विजय आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।  
  • यश- यश की 2026 में दो धांसू फिल्में रिलीज होंगी। पहली फिल्म टॉक्सिक है, जो 19 मार्च को रिलीज होगी। वहीं, दूसरी फिल्म रामायण पार्ट 1 है, जिसमें एक्टर रावण के किरदार में होंगे। 

Filmi News: कालीधर लापता फिल्म के एक्टर दैविक बाघेला बेस्ट पॉपुलर एक्टर ओटीटी अवॉर्ड से सम्मानित

BHOPAL: भोपाल के दैविक बाघेला को सुपरस्टार अभिषेक बच्चन द्वारा अभिनीत, मधुमिता द्वारा निर्देशित फिल्म कालीधर लापता के लिए फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड द आईटीए अवॉर्ड 2025 की बेस्ट पॉपुलर एक्टर ओटीटी की श्रेणी में सम्मानित किया गया। बता दे कि ये अवॉर्ड फंग्शन 17 दिसंबर को जियो वर्ल्ड कंवेशन सेटर, बांद्रा, मुबई में आयोजित किया गया था। 


दैविक ने बताया कि मैं तो अभिषेक सर के साथ काम कर के ही काफी खुश हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये अवॉर्ड मुझे मिलेगा। यह अवॉर्ड मुझे मनीष वाधवा जी के हाथों मिला। 


इस अवॉर्ड के साथ ही दैविक को 15 दिसंबर को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड 2025 के लिए भी बेस्ट सपोर्टिग एक्टर की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि यह अवॉर्ड फेमस एक्टर दीपक डोबरियाल को मिला। 

Sunday, December 14, 2025

भारतीय फिल्म 'धुरंधर' के खिलाफ पाकिस्तान में याचिका दायर

पाकिस्तान में कराची की एक अदालत में भारतीय फिल्म 'धुरंधर' के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के झंडे और पार्टी रैलियों के फुटेज का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। 


इसके साथ ही फिल्म पर पीपीपी को आतंकवाद का समर्थन करने वाली पार्टी के रूप में दिखाने का भी आरोप लगाया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह याचिका पीपीपी के कार्यकर्ता ने कराची के डिस्ट्रक्ट एंड सेशंस कोर्ट (साउथ) में दाखिल की है। याचिका में मांग की गई है कि फिल्म के निर्देशक, निर्माता, कलाकार और फिल्म के प्रचार व निर्माण से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। 

Tuesday, December 9, 2025

Kanika Kapoor कॉन्सर्ट का वायरल वीडियो , फैन ने की बदतमीजी

कंसर्ट के दौरान प्रशंसकों द्वारा की जा रही कई हरकतें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा  मामला गायिका कनिका कपूर के साथ जुड़ा है। रविवार रात मेघालय के मेगांग फेस्टिवल में परफार्म करते समय एक अज्ञात व्यक्ति मंच पर चढ़ आया और बीच परफार्मेंस में ही कनिका को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि कनिका ने खुद को संभाले रखा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा हैं। 


वीडियो में दिखाई देता है कि कनिका स्टेज पर गा रही थीं, तभी एक व्यक्ति मंच पर कूद पड़ा और उन्हें पकड़ लिया। इस घटना से घबराकर कनिका स्वाभाविक रूप से पीछे हटी। वह हालात को समझने की कोशिश करते हुए गाना गाती रही। हालांकि कुछ ही सेकेंड में उनकी सिक्योरिटी टीम ने स्थिति संभाली और घुसपैठिए को मंच से नीचे खींचकर ले गई।

Sunday, November 9, 2025

इस साल सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्में

इस साल के दो महीने भी नहीं बचे हैं और फिर साल 2025 भी विदा ले लेगा। बीते दस महीनों में कई भारतीय फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। सिनेमा और फिल्मों के लिहाज से यह वर्ष ठीक रहा है। टॉप 10 की लिस्ट में साउथ फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉलीवुड फिल्म 'छावा' को पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंच गई है। वैसे अभी दो महीने है देखना होगा क्या कोई आगे निकल पाता है। 


इस लिस्ट में अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो सिर्फ चार फिल्में ही जगह बना पाई हैं। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा, सैयारा, वॉर-2 के अलावा आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का नाम भी लिस्ट में है, जो दसवें नंबर पर है। वहीं, साउथ की छह फिल्में लिस्ट में हैं। ऐसे में अभी तक साउथ आगे हैं। 


टॉप 10 भारतीय फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लिस्ट

  1. कांतारा चैप्टर 1- 867 करोड़ रूपए
  2. छावा- 809 करोड़ रूपए
  3. कुली- 675 करोड़ रूपए
  4. सैयारा- 580 करोड़ रूपए
  5. वॉर 2- 351 करोड़ रूपए
  6. महावतार नरसिम्हा- 325 करोड़ रूपए
  7. लोका चैप्टर 1- 302 करोड़ रूपए
  8. दे कॉल हित ओजी- 300 करोड़ रूपए
  9. एल 2 एम्पुरान- 268 करोड़ रूपए
  10. सितारें जमीन पर- 267 करोड़ रूपए

Sunday, November 2, 2025

film news: फिल्ममेकर्स की नई पसंद बनी चिकलोद कोठी

भोपाल से लगभग 40 किमी दूर रायसेन जिले के चिकलोद जंगल में स्थित एक ऐतिहासिक कोठी है, जिसे भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खान ने बनवाया था। यह मुख्य रूप से सांभर के 73 सींगों से बनी अपनी अनोखी रेलिंग के लिए जानी जाती है, जिसे 1926 में बनवाया गया था।


चिकलोद कोठी अब फिल्ममेकर्स की नई पसंद बनती जा रही है। हाल ही में यहां फिल्म स्त्री-2 के चर्चित गाने आज की राज की शूटिंग हुई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर फिल्माए गए सीन ने इस ऐतिहासिक कोठी को चर्चा में ला दिया। यहां एक ही जगह पर इतिहास, प्रकृति और आधुनिकता का संगम देखने को मिलता है।  


पुराने जमाने की शाही हवेलियों की तर्ज पर बनी यह कोठी अपने विशाल गलियारों और हरे-भरे परिसर के कारण फिल्ममेकर्स को आकर्षित करती है। भोपाल और उसके आस-पास की शूटिंग लोकेशन्स अब बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए नए हब के रूप में उभर रही है।


चिकलोद कोठी की पहचान पहले से ही मनोरंजन जगत में रही है। यहां इससे पहले लोकप्रिय वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री और स्वाइप क्राइम की शूटिंग भी की जा चुकी है। 

Winter Fashion: लेयरिंग और फंक्शनल आउटवियर

अब वो दिन गए जब हॉलिडे फैशन का मतलब था चमचमाते सिक्विन, टकराते रंग और जरूरत से ज्यादा सजावट में डूबना। आज के मिलेनियल्स और जेन-जी कुछ अलग चाहते हैं। वे ज्यादा रिफाइंड, रिलैक्स और रिअल विंटर फैशन (Winter Fashion) अपनाना चाहते हैं। 


लेयरिंग और फंक्शनल आउटवियर- आज इंडियन विंटर फैशन (Winter Fashion) का फोकस फंक्शनल आउटवियर पर है। ओवरसाइज पफर जैकेट्स, लॉन्गलाइन कोट्स, स्ट्रक्चर्ड बॉम्बर्स हल्के ठंडे मौसम में भी काम आते हैं। 


कैसे पहनें- न्यूट्रल टोन (बेज, स्टोन, चारकोल) का लंबा ऊनी कोट या जैकेट चुनें। कोबाल्ट या एज्योर ब्लू में आउटवियर लें और अंदर के कपड़ों को मिनिमल रखें। 


टिप: दिल्ली, शिमला या बेंगलुर जैसे शहरों में शाम की ठंड के लिए ये स्टाइल परफेक्ट हैं। 

Bollywood News: मेनोपॉज पर भारत की पहली फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी


मेनोपॉज (Menopause) पर भारत की पहली हिंदी फीचर फिल्म 'मी नो पॉज मी प्ले' है, जिसे इसी साल (2025) में रिलीज किया जाएगा। 


इसे सिनेमा और सामाजिक जागरूकता दोनों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ये फिल्म महिला के जीवन के उस अनकहे चैप्टर की कहानी कहेगा जिस पर अक्सर लोग बात नहीं करते। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, भावनात्मक बदलावों और आत्म-स्वीकृति के बारे में बातचीत को सामान्य बनाना है। 


यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा की किताब पर आधारित है और इसमें काम्या पंजाबी, दीपशिखा नागपाल और सुधा चंद्रन जैसे कलाकार हैं। हालांकि, रजोनिवृत्ति पर भारत की पहली सिनेमाई फिल्म के रूप में 'जलेबी रॉक्स' को भी उद्धृत किया गया है, जो एक गुजराती फिल्म है और 2025 में रिलीज़ हुई थी। 

Saturday, November 1, 2025

जस्टिन बीबर का नया लुक देख फैंस हुए क्रेजी

पॉप आइकन जस्टिन बीबर एकबार फिर चर्चा में है। वह सैन डिएगो में डिजॉन के कॉन्सर्ट में अपनी वाइफ हैली बीबर के साथ झूम रहे थे। उनके नए लुक से फंस उनके दीवाने हो गए हैं। 


सोशल मीडिया पर बीबर के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। उनके चेहरे पर दाढ़ी नहीं है। वो क्लीन शेव लुक में हैं। उनकी हेयर स्टाइल भी बदल गई है। एक्स पर जस्टिन बीबर बियर्डलेस भी ट्रेंड हो रहा है। 

Thursday, October 30, 2025

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर जुबिन नौटियाल, हंसराज रघुवंशी एवं स्नेहा शंकर के लाइव कॉन्सर्ट

मध्यप्रदेश राज्य के 70वें स्थापना दिवस समारोह 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' में प्रदेशवाी समृद्ध और सशक्त मप्र की झलक देख सकेंगे। 1 से 3 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठापूर्ण समारोह इस वर्ष नये कलेवर में प्रदेशवासियों के सामने होगा। जुबिन नौटियाल, हंसराज रघुवंशी एवं स्नेहा शंकर के लाइव कॉन्सर्ट होगा। 


गीत, संगीत, नृत्य, कला, शिल्प कला, छायाचित्र, ड्रोन शो इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से मध्यप्रदेश की विरासत और विकास के रंग देखने मिलेंगे। इस प्रदेशव्यापी आयोजन का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउण्ड, भोपाल में तीनों दिवस सांय 6.30 बजे से होगा। 

Friday, October 10, 2025

Diwali Popular gift option- दीवाली गिफ्टिंग पर सबसे ज्यादा खर्च की जानें वाली टॉप 5 कैटेगरी


भारत में दीवाली अब सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्यौहार नहीं रह गया, यह गिफ्टिंग इकॉनमी का सबसे बड़ा मौका बन चुका है। दिवाली गिफ्टिंग रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, इस बार देश में गिफ्टिंग का कुल बाजार 32000 करोड़ रूपए से अधिक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि हर 4 में से 3 गिफ्ट अब ऑनलाइन खरीदे जा रहे हैं। यानी 74% लोग अब दीवाली शॉपिंग मोबाइल या लैपटॉप से कर रहे हैं। 


टॉप 5 कैटेगरी, जिन पर लोग खर्च कर रहे हैं

1. इको-फ्रेंडली हैंपर्स- मिट्ठी के दीये, बीज वाले गिफ्ट बॉक्स, जूट बैग और प्लांट्स के साथ तैयार किए गए हैंपर्स की मांग सबसे ज्यादा है। 

2. टैक गेजेट्स- स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयर फोन, फिटनेस बैंड और पोर्टेबल स्पीकर्स जैसे 'गिफ्ट विद यूटिलिटी लोगों की नई पसंद है।

3. लग्जरी मिठाइयां- देसी टच वाली, लेकिन हेल्दी मिठाइयों का चलन बढ़ा है। जैसे मिलेट-आधारित लड्डू, शुगर-फ्री बर्फी और बादाम फ्यूजन वाले स्वीट्स। 

4. आर्टिसनल चॉकलेट्स- केसर, पिस्ता, सी सॉल्ट और हेजलनट जैसे फ्लेवर वाली प्रीमियम चॉकलेट्स की बिक्री में 40% तक उछाल आया है। 

5. एक्सपीरियंस गिफ्टस- स्पा सेशन, फाइन डाइनिंग वाउचर या वीकेंड ट्रिप जैसे एक्सपीरियंस बेस्ड गिफ्ट्स मेट्रो सिटीजन में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।

Thursday, August 14, 2025

BNPL: बाय नाउ पे लेटर बना नया ट्रेंड समझें इस शॉर्ट-टर्म क्रेडिट विकल्प


इस त्योहारी सीजन में क्रेडिट की मांग रेकॉर्ड स्तर पर है। देश के प्रमुख डिजिटल लेंडर्स की मानें तो त्योहारी लोन एप्लीकेशन्स में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि उच्च क्रेडिट वाले ग्राहक भी सुविधा और लचीलापन पाने के लिए शॉर्ट-टर्म क्रेडिट विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को यह समझना जरूरी है कि बाय नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) उनके लिए सही है या नहीं।


बीएनपीएल यानी अब पहलें खरीदें, बाद में भुगतान करें खासतौर पर मोबाइल, गैजेट्स और घरेलू सामान जैसी चीजों की खरीद के लिए लोकप्रिय हो रहा है। इसके तहत ग्राहक तुरंत खरीदारी कर सकता है और बाद में कुछ हफ्तों या महीनों में किस्तों में भुगतान कर सकता है। बीएनपीएल प्रक्रिया में फिनटेक प्लेटफॉर्म या साझेदार बैंक व्यापारी को तुरंत भुगतान करता है और खरीदार तय समय पर किस्तों में भुगतान करता है। अक्सर यह शुरूआती तौर पर बिना ब्याज के होता है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.