ये त्योहारों का देश है। जहां हर दिन कुछ विशेष और उल्लास से भरा होता है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है, तो ईव भी इसके साथ है। दोनों एक-दूसरे के हाथ से हाथ मिलाते त्योहार हमारी चौखट पर वस्तक वे रहे हैं। घर सहित मन के वरवाजे खोलिए और स्वागत कीजिए इन त्योहारों का, जो हम सभी के लिए शांति और सोहाई की कामना लिए आते हैं। इन शुभ मौकों का स्वागत कीजिए ईद की सेवई और व्रत के विशेष पकवानों के साथ।
1- मूंग दाल का हलवा-
- तैयारी का समय 20 मिनट
- बनाने का समग 35 मिनट
- सर्विंग 6 लोगों के लिए
सामग्रीः कप घुली मूंग दाल, आधा कप घी, चीनी, 1 कप दूध, 1 रूप पानी छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच बादाम (पतले कटे हुए 2 बड़े चम्मच विस्ता (कटा हुआ)। यहा चम्मच सूखी गुलाब की पहाड्या, बादाम के स्लाइस सजाने के लिए
विधिः भीगी हुई मूंग दाल का मोटा पेस्ट पीस लें। मारी तले की कढ़ाही में घी गर्म कर पिसी हुई दाल डालें। मध्यम-धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें। जब दाल सुनहरी और खुशबूदार हो जाए तब तक भूनें। एक अलग पैन में दूध और चीनी गरम करें। दूध चीनी मिश्रण को धीर-धीरे दाल में डालें। लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें। हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं और जब थी अलग होने लगे तथ समझे कि हलया तैयार है। इलायची पाउडर डालें। कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाए।
2- सिवइयां-चॉकलेट बार
- तैयारी का समय 15 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग 4 लोगों के लिए
सामग्रीः कप पतली सेवई, 2 बड़े चम्मच मक्खन या घी 4 बड़े चम्मच पिस्ता कीम (या कुटे पिस्ते), 200 ग्राम डार्क चॉकलेट, 1 बड़ा चम्मद कंडेंस्ड मिल्क, ऊपर से डालने के लिए कटे पिस्ते।
विधि: सिवई को हाथ से तोड़ मक्खन या घी में भुन लें। भुनी हुई सिवई में पिस्ता क्रीम मिलाए। पिस्ता क्रीम नहीं है, तो कुट पिस्ते को कडेंस्ड मिल्क में मिलाकर बना लें। चॉकलेट को माइक्रोवेव या डबल बॉयलर में पिघला लें। और उसके बाद प्लेट में पिघली हुई चॉकलेट की पतली लेयर डालें। ऊपर से सेवई-पिस्ता की फिलिंग रखें। फिर ऊपर से चॉकलेट डालकर कवर कर दें। इसे 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि चॉकलेट जम जाए।
3- मखाना खीर
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग- 6 लोगों के लिए
सामग्रीः 4 कप मखाने,1 लीटर फुल क्रीम दूध, देसी घी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1 कप ड्राई (काजु, बादाम, पिस्ता बारीक कटे हुए), मिश्री, केसर
विधिः घी गर्म कर मखाने भून लें। निकालकर ठंडा करें। गहरे बर्तन में दूध डालकर गरम करने के लिए रखें। दूध उबलने लगे तो क्रश किए हुए मखानों को डालकर मिलाएं। इसमें इलायची पाउडर केसर के लच्छे और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिश्री भी डाल दें। इसे 25 मिनट धीमी आंच पर उबलने दें। दूध गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें। मखाना खीर बनकर तैयार है। अब अलग से केसर के लच्छे और कटे ड्राई फूट्स डालकर सर्व करें।
4- स्पेशल शीर खुरमा
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 30 मिनट
- सर्विंग- 10 लोगों के लिए
सामग्रीः फुल क्रीम दूध 2 लीटर,100ग्राम बारीक सेवई, घी, चीनी, बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी और छुहारे कटे हुए दो कटोरी, इलायची पाउडर, केसर
विधिः भारी तले की कढ़ाही में घी गर्म कर बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी और छुहारों को हल्का सुनहरा होने तक सेंक निकाल लें। कढ़ाही में घी डाल सेवाई को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें। बड़े बर्तन में दूध उबालें। धीमी आंच दूध के क्रीमी होने तक पकाएं। गाढ़े दूध में भुनी हुई सेवई, ड्राई फ्रूट्स, चीनी डालें। धीमी आंच पर पकाएं, जब तक सेवई नरम न हो जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इलायची पाउडर और केसर डालें। शीर खुरमा तैयार है।
5- दाल पकवान
- तैयारी का समय 15 मिनट
- बनाने का समय 25 मिनट
- सर्विंग- 3 लोगों के लिए
सामग्रीः चने की दाल 1 कप, हल्दी 1/4 छोटा चम्मच, नमक 1/2 छोटा चम्मच, हरी मिर्च बारीक कटी 1 बड़ा चम्मच, जीरा साबुत 1/2 छोटा चम्मच, करी पत्ता 7-8, घी 2 बड़े चम्मच, पकवान के लिए- मैदा 1 कप, अजवायन 1 चुटकी, नमक, तेल मोयन के लिए, अन्य सामग्री- प्याज बारीक कटा, टमाटर बारीक कटा, हरी चटनी, मीठी चटन, बारीक सेव 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया, तेल तलने के लिए।
विधिः चना दाल भिगो दें। नमक, हल्दी डालकर नरम होने तक उबाल लें। तड़के के लिए घी गर्म कर जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता डाल, दाल में मिला दें। पकवान बनाने के लिये मैदे में नमक, अजवायन, तेल मिलाकर गुनगुना पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ 15-20 मिनट के लिए ढक दें। गिलास के मुंह जितनी छोटी लोई बेलें और कांटे से छेद करें, जिससे पकवान तलते समय फूले नहीं। एक गिलास लें। आधे में दाल भरें। उसके ऊपर प्याज, टमाटर, हरी चटनी, मीठी चटनी डालें। गिलास पर मिनी पकवान रख हरी चटनी, सेव व हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।
6- समा पोटैटो कप
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग- 2 लोगों के लिए
सामग्रीः समा चावल 1/2 कप, आलू उबले 2. हरी मिर्च, अदर, हरा धनिया, काली मिर्च वरवरी, जीरा, सफेद तिल, सेंधा नमक तेल, भरावन के लिए-खीरा 1/2 कप, टमाटर 1/2 कप, शिमला मिर्च चौकोर कटी 1/4 कप, सेब बारीक कटा 1/4 कप, अनार दाने 1 बड़ा चम्मच, हरी चटनी, इमली खजूर की चटनी, चिली फ्लेक्स।
विधिः समा चावल धो लें। तेल गर्म कर काली मिर्च, जीरे का तड़का दें और पानी डालकर उबाल आने दें। सेंधा नमक व चावल डालकर चलाते रहें। चावल पकने लगे, तो उतारकर ठंडा करें। आलू छीलकर कद्दकस कर लें। आलू, ठंडे समा चावल, हरी मिर्च, अदरक व हरा धनिया मिलाकर पेडें बनाएं। इन्हें कप का आकार दें। तिल की प्लेट में कप्स को लपेटें। अप्पे पैन में चिकनाई लगा कप्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें। चटनिया, अनार दाने छोड़ भरावन को मिला लें। हर कप में भरावन रखें, चटनी व अनार दानों से सजाएं।
7-समा चावल स्नैक्स
- तैयारी का समय 15 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग- 3 लोगों के लिए
सामग्री: कप समा के चावल, 2 मध्यम आकार के आलू, 1-2 हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक, करी पत्ता, 2 सफेद तिल, 1 छोटा चम्मच जीरा, सेंधा नमक, हरा धनिया, तेल तलने के लिए।
विधिः एक मोटे तले के पैन को गर्म करे। घी गर्म कर जीरा, तिल, करी पत्ता, अदरक हरी मिर्ची का पेस्ट हल्का भून लें। अब उसमें दो कच्चे आलू को कद्दूकस कर डालें और इसको भी हल्का भून लें। अब इसमें पानी डालें। उबाल आने के बाद समा के चावल को पीस कर डालें और इसको तब तक पकाएं जब तक यह गाडा न हो जाए। उसके बाद प्लेट में ठंडा होने दें। इसको किसी भी शेप में काट लें और तेल में मध्यम आंच पर तल कर सर्व करें।
8- मैजिकल फ्रूट पंच
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 10 मिनट
- सर्विंग-2 लोगों के लिए
सामग्री: काले अंगूर, हरे अंगूर, स्ट्राबेरी, संतरा, अनार, आधा नींबू , 1चम्मच चिया सीड्स, 1-2 टुकड़े गोंद कतीरा।
विधिः सबसे पहले चिया सीड्स और गोंद कतीरा को 15-25 मिनट के लिए पानी में भिगो देंगे। तब तक सभी फलों का रस निकाल लेंगे। फिर गिलास लेकर उसमें नीबू के टुकड़े डालेंगे। उसके बाद बर्फ, 2 चम्मच चिया सीड्स 2 चम्मच गोंद कतीरा और फलों का रस डालेंगे। फलों के बारीक टुकड़ों से गार्निश करेंगे।
9- बनारसी टमाटर चाट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग- 5 लोगों के लिए
सामग्री: 5 टमाटर, घी, 3 उबले आलू , अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, जीरा, इमली की मीठी चटनी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, चीनी की चाशनी, सेंधा नमक, भुना जीरा।
विधिः कढ़ाही में घी गर्म कर जीरा डाल अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट हल्का भून लें। बारीक कटे हुए टमाटर डालें। थोड़ा सेंधा नमक डाल टमाटर नरम होने तक भून लें। टमाटर गल जाए, तो लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें। उबले हुए आलू डाल मिला लीजिए। आधा कप पानी डाल दीजिए। अब इसमें इमली का पानी/ चटनी और चीनी की चाशनी डालकर अच्छी तरह मैश कर लीजिए। भुना जीरा पाउडर और ढेर सारा हरा धनिया डालें। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए। बनारसी चाट का असली माजा घी और मैश किए हुए टेक्सचर में है। परोसते समय ऊपर से तले आलू, देसी घी और नींबू का रस डालकर परोसिए।
10- शीर खुरमा
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग-4-5 लोगों के लिए
सामग्री: 1 लीटर दूध, 1/2 कप पतली सेवई, 8-10 खजूर (छोटे टुकड़ों में कटे हुए), 2 बड़े चम्मच घी. 10-12 बादाम, काजू (कटे हुए) 1 बड़ा चम्मच किशमिश, छोटी इलायची (कुचली हुई), चीनी (स्वाद अनुसार), 1 बड़ा चम्मच पिस्ता (सजाने के लिए)।
विधिः कढ़ाही में घी गर्म करें। सेवई हल्की सुनहरी होने तक भून लें। इसमें दूध डालें और 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। खजूर, बादाम, काजू, किशमिश और इलायची डाले। चीनी डालकर पकाए, ताकि मिश्रण थोड़ा गाड़ा हो जाए। गैस बंद करें और ऊपर से पिस्ता डालकर सजाएं। गरम या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं।
11- मैंगो मावा रोल्स
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 25 मिनट
- सर्विंग-4 लोगों के लिए
सामग्री: 2 आम, 5 चम्मच चीनी, 4 चम्मच नारियल बुरादा, 2 चम्मच घी, 1/4 कप दूध, 1/4 कप पिसी चीनी, 1 कप मिल्क पाउडर।
विधिः आम को बिना पानी के पीसकर प्यूरी बना लीजिए। एक पैन में इस प्यूरी को छानकर डालकर चीनी मिलाकर मध्यम आंच पर पका लीजिए। एक थाली में घी लगाकर चिकना करके इसको पतला-पतला फैला लीजिए। 24 घंटे के लिए सूखने के लिए रख दिजिए। फिर इसकी लम्बी पट्टिया काट लीजिए। इन पर नारियल का बूरा लगा दें। पैन में घी डाल दूध, पिसी चीनी, मिल्क पाउडर मध्यम आंच पर पका लें। इंस्टेंट मावा तैयार हो गया। इसे ठंडा करके इनके छोटे रोल्स बना लीजिए। इन रोल्स को आम पापड़ के स्ट्रिप्स के बीच में रखकर रोल कर लीजिए। दोनों तरफ काजू-बादाम पिस्ता कतरन लगा लीजिए। मैंगो मावा रोल्स तैयार है।
12- सेवई फ्रूट कस्टर्ड
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग-6-7 लोगों के लिए
सामग्री: सेवई - 1/2 कप, घी-1 टीस्पून, दूध-1लीटर, चीनी- 1/2 कप, कस्टर्ड पाउडर- 2.5 टेबल स्पून, सेब, आम, केला, अंगूर, अनार- 1/4 कप, ड्राई फ्रूट्स।
विधिः दूध उबलने रखें। 1/4 कप दूध अलग से रख दें। सेवई को घी में रोस्ट करके दूध में डाले और नरम होने तक पकाएं। फिर चीनी डालें और जो दूध बचाया था, उसमें कस्टर्ड पाउडर घोल कर डालें और लगातार चलाएं। जब दूध हल्का सा गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर उसे ठंडा होने दें। फिर सभी फ्रूट्स, जो आप डालना चाहें, वह डालकर फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा होने दे। फिर ठंडा-ठंडा सेवई कस्टर्ड सर्व करें।
13- शाही गुलाब फालूदा
- तैयारी का समय 10 मिनट
- बनाने का समय 20 मिनट
- सर्विंग- 4 लोगों के लिए
सामग्रीः ठंडा दूध 2 कप, गुलाब शर्बत आधा कप, सब्जा के बीज, उथली सेवाई1 कप, 1 कप कस्टर्ड बना हुआ, 1 कप जेली बनी हुई, 1 कप कटे मिक्स फ्रूट, वनीला आइसक्रीम 2 स्कूप, काजू, किशमिश, काली द्राक्ष, टूटी फूटी।
विधिः सब्जा के बीज को 15-20 मिनट पानी में भिगोकर रख दें। सेवई को उबालकर ठंडा कर लें। एक बर्तन में दूध और गुलाब शर्बत, सेवई मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। कस्टर्ड में फूट्स मिलाएं। एक लंबा गिलास लें और लेयर करें। सबसे पहले गिलास में एक चम्मच गुलाब शर्बत चारों तरफ लगाएं। फिर भीगे हुए सब्जा बीज डालें। फिर मिल्क रोज सेवई डालें। उस पर जेली और ऊपर से फूट कस्टर्ड डालें। फिर से रोज मिल्क डाले, ऊपर से बनीला आइसक्रीम रखें। उस पर काजू, किशमिश, टूटी फूटी, जेली, काली द्राक्ष डालकर सर्व करें।
