Showing posts with label लोकप्रिय. Show all posts
Showing posts with label लोकप्रिय. Show all posts

Sunday, February 8, 2026

मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026 सबसे बड़े आलराउंडर की तलाश का तीसरा सीजन शुरू

टैफे ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने 'मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026 सबसे बड़े आलराउंडर की तलाश' के तहत अपने लोकप्रिय नवाचार मंच के तीसरे सीज़न की शुरुआत की है। 


दो सफल सीजन के बाद लॉन्च किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट है, जिसका उद्देश्य कृषि और ग्रामीण उद्यमिता में नवाचार को बढ़ावा देना है। सीजन 3 में किसानों, उद्यमियों, छात्रों, स्टार्टअप्स और ग्रामीण परिवर्तनकर्ताओं को मैसी फर्ग्यूसन के किसी भी ट्रैक्टर पर आधारित अपने इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। 


प्रतिभागी अंग्रेज़ी या किसी भी भारतीय भाषा में वीडियो या टेक्स्ट के रूप में ऑनलाइन एंट्री दे सकते हैं। विजेता को लगभग 8.2 लाख मूल्य का मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट ट्रैक्टर और आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। चुने गए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और ग्रैंड फिनाले में विशेषज्ञ जूरी के सामने अपने आइडियाज प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।

Monday, January 19, 2026

निंजा की कीमत कम, केटीएम में फीचर ज्यादा, यामाहा आर3 सबसे महंगी

कावासाकी निंजा 300 की कीमत कम- कावासाकी निंजा 300 को 2026 के लिए नए रंगों के साथ अपडेट किया है। यह फिलहाल भारत में बिकने वाली सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर स्पोर्ट बाइक है। इसका मुकाबला यामाहा वायजेडएफ आर3 और केटीएम आरसी 390 से है।


निंजा 300 (296 सीसी, 39 एचपी) और यामाहा आर3 (321 सीसी, 42 एचपी) दोनों में ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। इनका पावर आउटपुट ज्यादा रेव्स पर आता है, यानी बाइक का मजा लेने के लिए थोड़ा घुमाना पड़ता है। दूसरी तरफ केटीएम आरसी 390 मैं सिंगल-सिलेंडर इंजन (373 सीसी) है, लेकिन फिर भी इसकी पावर (43.5 एचपी) सबसे ज्यादा है। हालांकि ट्विन-सिलेंडर इंजन होने की वजह से कावासाकी और यामाहा ज्यादा स्मूद चलती हैं और उनकी आवाज भी ज्यादा सॉफ्ट और प्रीमियम लगती है।


फीचर्स में केटीएम आरसी 390 सबसे आगे- केटीएम आरसी 390 फीचर्स के मामले में काफी आगे है। इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कलर टीएफटी डिस्प्ले और स्विचेबल एबीएस मिलता है। यामाहा में स्लिपर क्लच तक नहीं मिलता। निंजा में प्रोजेक्टर हेडलाइट पिछले साल जोड़ी गई।


यामाहा आर3 सबसे महंगी- तीनों में निंजा 300 (3.17 लाख) सबसे सस्ती है। फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से केटीएम आरसी 390 (3.23 लाख रुपए) पैसा वसूल है। यामाहा आर3 का कीमत 3.39 लाख रुपए है।

Sunday, November 23, 2025

ऐसे ढूंढ़े 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम

बता दें कि एसआइआर के लिए सिर्फ 12 दिन शेष रह गये है। जानकारी के अभाव में मतदाता पत्रक नहीं भर जा रहे है। गणना पत्रक भरने में सबसे बड़ी दिक्कत वर्ष 2003 की सूची में शामिल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, भाग संख्या और मतदाता क्रमांक दर्ज करने में आ रही है। इसे लेकर भोपाल के निवासियों के लिए आनलाइन पोर्टल https://sirbhopal.com और भोपाल में बाहर से आकर निवास करने वालों के लिए https://voters.eci.gov.in जारी किया गया है, जिसमें आप स्वयं अपना व रिश्तेदारों का नाम देखकर जानकारी भर सकते है। इस लिंक पर जाने के लिए नीचे कुछ दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जो आपकी सहायता करने में सहायक साबित होंगे। 


https://sirbhopal.com पर जाकर ऐसे ढूंढ़े 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम

  • इंटरनेट पर मतदाता सेवा पोर्टल https://sirbhopal.com पर जाएं। यहां आपको तीन आप्शन दिखेंगे।
  • पहला आप्शन- वर्ष 2003 में अगर आप भोपाल जिले में निवासरत थे तो नीचे दिए फार्म में अपनी जानकारी खोजे। फिर इसमें दी गई जानकारी भेरें।
  • दूसरी आप्शन- मोहल्ला/कालोनी के आधार पर 2003 का मतदान केंद्र पता करें। इसमें विधानसभा चुनकर मोहल्ला/कालोनी के आधार पर मतदान केंद्र खोजा जा सकता है।
  • तीसरा आप्शन- 2003 मतदाता सूची की पीडीएफ। इसमें वर्ष 2003 में आप म.प्र. में निवासरत थे तो नीचे दिए गए फार्म से अपनी वोटर लिस्ट की पीडिएफ खोजी जा सकती है। इसमें जिला, विधानसभा और मतदान केंद्र का नाम भरकर सूची निकाली जा सकती है। 


https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऐसे ढूंढ़े 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम

  • इंटरनेट पर मतदाता पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर दिए गए सर्च योर नेम इन लास्ट एसआइआर पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद राज्य वाले कालम में अपने प्रदेश को चिन्ह्रित करें।
  • अगले कालम में अपना जिला, फिर विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र दर्ज करें। 
  • इसके बाद व्यू पर क्लिक करें, जिससे पोर्टल पर आपके विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र की मतदाता सूची सामने आ जाएगी। इसमें आप आसानी से अपने स्वजन व रिश्तेदारों के नाम देख सकेंगे।

Sunday, November 2, 2025

फिल्ममेकर्स की नई पसंद बनी चिकलोद कोठी

भोपाल से लगभग 40 किमी दूर रायसेन जिले के चिकलोद जंगल में स्थित एक ऐतिहासिक कोठी है, जिसे भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खान ने बनवाया था। यह मुख्य रूप से सांभर के 73 सींगों से बनी अपनी अनोखी रेलिंग के लिए जानी जाती है, जिसे 1926 में बनवाया गया था।


चिकलोद कोठी अब फिल्ममेकर्स की नई पसंद बनती जा रही है। हाल ही में यहां फिल्म स्त्री-2 के चर्चित गाने आज की राज की शूटिंग हुई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर फिल्माए गए सीन ने इस ऐतिहासिक कोठी को चर्चा में ला दिया। यहां एक ही जगह पर इतिहास, प्रकृति और आधुनिकता का संगम देखने को मिलता है।  


पुराने जमाने की शाही हवेलियों की तर्ज पर बनी यह कोठी अपने विशाल गलियारों और हरे-भरे परिसर के कारण फिल्ममेकर्स को आकर्षित करती है। भोपाल और उसके आस-पास की शूटिंग लोकेशन्स अब बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए नए हब के रूप में उभर रही है।


चिकलोद कोठी की पहचान पहले से ही मनोरंजन जगत में रही है। यहां इससे पहले लोकप्रिय वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री और स्वाइप क्राइम की शूटिंग भी की जा चुकी है। 

लेयरिंग और फंक्शनल आउटवियर

अब वो दिन गए जब हॉलिडे फैशन का मतलब था चमचमाते सिक्विन, टकराते रंग और जरूरत से ज्यादा सजावट में डूबना। आज के मिलेनियल्स और जेन-जी कुछ अलग चाहते हैं। वे ज्यादा रिफाइंड, रिलैक्स और रिअल विंटर फैशन (Winter Fashion) अपनाना चाहते हैं। 


लेयरिंग और फंक्शनल आउटवियर- आज इंडियन विंटर फैशन (Winter Fashion) का फोकस फंक्शनल आउटवियर पर है। ओवरसाइज पफर जैकेट्स, लॉन्गलाइन कोट्स, स्ट्रक्चर्ड बॉम्बर्स हल्के ठंडे मौसम में भी काम आते हैं। 


कैसे पहनें- न्यूट्रल टोन (बेज, स्टोन, चारकोल) का लंबा ऊनी कोट या जैकेट चुनें। कोबाल्ट या एज्योर ब्लू में आउटवियर लें और अंदर के कपड़ों को मिनिमल रखें। 


टिप: दिल्ली, शिमला या बेंगलुर जैसे शहरों में शाम की ठंड के लिए ये स्टाइल परफेक्ट हैं। 

मेनोपॉज पर भारत की पहली फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी


मेनोपॉज (Menopause) पर भारत की पहली हिंदी फीचर फिल्म 'मी नो पॉज मी प्ले' है, जिसे इसी साल (2025) में रिलीज किया जाएगा। 


इसे सिनेमा और सामाजिक जागरूकता दोनों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ये फिल्म महिला के जीवन के उस अनकहे चैप्टर की कहानी कहेगा जिस पर अक्सर लोग बात नहीं करते। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, भावनात्मक बदलावों और आत्म-स्वीकृति के बारे में बातचीत को सामान्य बनाना है। 


यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा की किताब पर आधारित है और इसमें काम्या पंजाबी, दीपशिखा नागपाल और सुधा चंद्रन जैसे कलाकार हैं। हालांकि, रजोनिवृत्ति पर भारत की पहली सिनेमाई फिल्म के रूप में 'जलेबी रॉक्स' को भी उद्धृत किया गया है, जो एक गुजराती फिल्म है और 2025 में रिलीज़ हुई थी। 

Saturday, November 1, 2025

जस्टिन बीबर का नया लुक देख फैंस हुए क्रेजी

पॉप आइकन जस्टिन बीबर एकबार फिर चर्चा में है। वह सैन डिएगो में डिजॉन के कॉन्सर्ट में अपनी वाइफ हैली बीबर के साथ झूम रहे थे। उनके नए लुक से फंस उनके दीवाने हो गए हैं। 


सोशल मीडिया पर बीबर के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। उनके चेहरे पर दाढ़ी नहीं है। वो क्लीन शेव लुक में हैं। उनकी हेयर स्टाइल भी बदल गई है। एक्स पर जस्टिन बीबर बियर्डलेस भी ट्रेंड हो रहा है। 

Thursday, October 30, 2025

वैज्ञानिकों का दावा प्राकृतिक सीरम से 20 दिन में उग आएंगे नए बाल

बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अब राहत की खबर आई है। नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक नया रब-ऑन सीरम विकसित किया है, जो बाल झड़ने की प्रक्रिया को उलट सकता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस सीरम के इस्तेमाल के बाद सिर्फ 20 दिनों में नए बाल उगने लगते हैं। 


वैज्ञानिकों ने बताया कि इस सीरम का फॉर्मूला प्राकृतिक वसा अम्ल से तैयार किया गया है। यह सीरम स्किन की फैटी सेल्स को सक्रिय करता है ताकि वे नई बालों की जड़ें यानी हेयर फॉलिकल्स बना सके। शोधकर्ताओं को यह विचार उस प्राकृतिक प्रक्रिया से मिला जिसमें त्वचा पर हल्की चोट या जलन के बाद दोबारा ऊतक और बाल उग आते हैं। 


इसे हाइपरट्राइकोसिस कहा जाता है। प्रोफेसर लिन ने बताया, जब त्वचा पर हल्की चोट या सूजन होती है तो वहां सिर्फ ऊतक नहीं बनते, बल्कि नए बाल भी उगने लगते हैं। 

Monday, October 20, 2025

दिवाली पर शेयर मार्केट खुले होने के कारण, 21 अक्टूबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग


शेयर बाजार में हर साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है, जिसे निवेशक और ट्रेडर नए संवत के शुभारंभ के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष, बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ संवत 2082 की शुरूआत होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग आमतौर पर दिवाली के दिन होती है। इस वर्ष यह दिवाली के अगले दिन होगी, क्योंकि शेयर बाजार दिवाली के दिन खुले रहेंगे। 


मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख और समय क्या है?

मुहूर्त ट्रेडिंग  मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2:45 बजे बंद होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग की कुल अवधि 1 घंटे रहेगी। 


क्या नए निवेशक भाग ले सकते हैं?

हां, कोई भी व्यक्ति जिसके पास एक वैध डीमैट खाता है, वह मुहूर्त ट्रेडिंग में भाग ले सकता है। वास्तव में, इस शुभ समय में अपना पहला स्टॉक खरीदना या निवेश शुरू करना बहुत अच्छा माना जाता है। खरीद-बिक्री दोनों काम कर सकते हैं। 

Thursday, October 16, 2025

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भगवान कुबेर के साथ होती है पूजा, जानें क्या है धार्मिक मान्यता


मां अबां बाई मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर न केवल महाराष्ट बल्कि देश का सबसे प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर माना जाता है। इतिहास में प्रचलित जनश्रुति के अनुसार यहां की लक्ष्मी प्रतिमा लगभग 7,000 साल पुरानी है।


इस वर्ष 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भगवान कुबेर के साथ उनकी पूजा होती है। इसी क्रम में जानते हैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मां लक्ष्मी के ऐसे मंदिर के बारे में, जहां मां लक्ष्मी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए जानी जाती हैं, यह मंदिर बहुत प्राचीन है, उसी वजह से मंदिर की मान्यता बहुत ज्यादा है।


दिवाली के समय मंदिर में मां अबां बाई को विशेष तौर पर सुंदर सोने के गहनों से सजाया जाता है और मंदिर की रौनक देखते ही बनती है। भक्त दूर-दूर से मां अबां बाई के दर्शन के लिए आते हैं और कर्ज और पैसों की तंगी से निजात पाते हैं। भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में मांगी गई हर मुराद मां अंबा पूरी करती है और भक्तों की झोली धन-धान्य से भरती है। इसके अलावा दिवाली की रात को मंदिर के शिखर पर एक दीया जलाया जाता है, जो अगली अमावस्या तक लगातार जलता है।


कहा जाता है कि मंदिर को 1700-1800 साल पहले बनाया गया था। मंदिर का बनाव भी अनोखा है। मंदिर की दीवारों पर अनोखी नक्काशी की गई है, जो मंदिर को अद्भुत बनाती है। माना जाता है कि मंदिर को चालुक्य वंश के राजा कर्णदेव ने बनवाया था और आक्रमणकारियों की वजह से कई बार मंदिर को पुनर्स्थापित किया गया। इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां साल में 3 दिन ही सूर्य की रोशनी मां पर सीधी पड़ती है। माना जाता है कि पहले दिन सूर्य की किरण मां के मस्तक पर, फिर अगले दिन कमर पर, और फिर उनके चरणों पर पड़ती है। इस मौके पर मंदिर की सारी लाइट बंद कर दी जाती है।


पौराणिक किंवदंतियों को मानें तो कोल्हापुर के मां अंबा के मंदिर का जुड़ाव तिरुपति के विष्णु भगवान के मंदिर से है। माना जाता है कि भगवान विष्णु से किसी बात पर नाराज होकर मां अंबा ने कोल्हापुर में अपना स्थान बना लिया था। इसलिए हर साल मां के लिए तिरुपति से शॉल अर्पित की जाती हैं। इस मंदिर के कपाट रात को 9 बजे बंद कर दिए जाते हैं।


Friday, October 10, 2025

दीवाली गिफ्टिंग पर सबसे ज्यादा खर्च की जानें वाली टॉप 5 कैटेगरी


भारत में दीवाली अब सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्यौहार नहीं रह गया, यह गिफ्टिंग इकॉनमी का सबसे बड़ा मौका बन चुका है। दिवाली गिफ्टिंग रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, इस बार देश में गिफ्टिंग का कुल बाजार 32000 करोड़ रूपए से अधिक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि हर 4 में से 3 गिफ्ट अब ऑनलाइन खरीदे जा रहे हैं। यानी 74% लोग अब दीवाली शॉपिंग मोबाइल या लैपटॉप से कर रहे हैं। 


टॉप 5 कैटेगरी, जिन पर लोग खर्च कर रहे हैं

1. इको-फ्रेंडली हैंपर्स- मिट्ठी के दीये, बीज वाले गिफ्ट बॉक्स, जूट बैग और प्लांट्स के साथ तैयार किए गए हैंपर्स की मांग सबसे ज्यादा है। 

2. टैक गेजेट्स- स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयर फोन, फिटनेस बैंड और पोर्टेबल स्पीकर्स जैसे 'गिफ्ट विद यूटिलिटी लोगों की नई पसंद है।

3. लग्जरी मिठाइयां- देसी टच वाली, लेकिन हेल्दी मिठाइयों का चलन बढ़ा है। जैसे मिलेट-आधारित लड्डू, शुगर-फ्री बर्फी और बादाम फ्यूजन वाले स्वीट्स। 

4. आर्टिसनल चॉकलेट्स- केसर, पिस्ता, सी सॉल्ट और हेजलनट जैसे फ्लेवर वाली प्रीमियम चॉकलेट्स की बिक्री में 40% तक उछाल आया है। 

5. एक्सपीरियंस गिफ्टस- स्पा सेशन, फाइन डाइनिंग वाउचर या वीकेंड ट्रिप जैसे एक्सपीरियंस बेस्ड गिफ्ट्स मेट्रो सिटीजन में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।

Thursday, August 14, 2025

बाय नाउ पे लेटर बना नया ट्रेंड समझें इस शॉर्ट-टर्म क्रेडिट विकल्प


इस त्योहारी सीजन में क्रेडिट की मांग रेकॉर्ड स्तर पर है। देश के प्रमुख डिजिटल लेंडर्स की मानें तो त्योहारी लोन एप्लीकेशन्स में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि उच्च क्रेडिट वाले ग्राहक भी सुविधा और लचीलापन पाने के लिए शॉर्ट-टर्म क्रेडिट विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को यह समझना जरूरी है कि बाय नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) उनके लिए सही है या नहीं।


बीएनपीएल यानी अब पहलें खरीदें, बाद में भुगतान करें खासतौर पर मोबाइल, गैजेट्स और घरेलू सामान जैसी चीजों की खरीद के लिए लोकप्रिय हो रहा है। इसके तहत ग्राहक तुरंत खरीदारी कर सकता है और बाद में कुछ हफ्तों या महीनों में किस्तों में भुगतान कर सकता है। बीएनपीएल प्रक्रिया में फिनटेक प्लेटफॉर्म या साझेदार बैंक व्यापारी को तुरंत भुगतान करता है और खरीदार तय समय पर किस्तों में भुगतान करता है। अक्सर यह शुरूआती तौर पर बिना ब्याज के होता है। 

Monday, August 11, 2025

क्यों जरूरी है हाउस इंश्योरेंस


हाउस इंश्योरेंस (House insurance) वह बीमा है जो आपके घर और उसमें रखी संपत्ति को आग, बाढ़, चोरी या प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है। यह वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति भी देता है।


आज कल कई बीमा कंपनियां (Insurance companies) हाउस इंश्योरेंस में विभिन्न सुविधाऐं देती है। जैसे फायर कवर, चोरी या प्राकृतिक आपदा कवर। हाउस इंश्योरेंस केवल घर की इमारत तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएं भी शामिल हो सकती है।  आवश्यकता अनुसार प्लान चुन सकते है। हाउस इंश्योरेंस के तहत नुकसान का मुआवजा मिलता है। बीमा कंपनी क्लेम के जरिए भरपाई करती है। यह परिवार की वित्तीय स्थिति को स्थिर बनाए रखता है।   

Friday, July 25, 2025

भारत में नेविगेशन के लिए गूगल मैप काफी लोकप्रिय मैपल्स एप

भारत में नेविगेशन के लिए गूगल मैप काफी लोकप्रिय है, लेकिन अब भारत का अपना नेविगेशन एप मैपल्स (Mappls) को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस एप को मैपमायइंडिया ने विकसित किया है। यह एप न केवल दिशा दिखाता है, बल्कि भारतीय सड़कों, ट्रैफिक और यात्रा की असल चुनौतियों को भी बेहतर ढ़ग से समझता है। इसमें रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ईवी चार्जिग स्टेशन, अस्पताल और पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। 


इसके अलावा, मैपल्स पिन, टोल और ट्रिप कास्ट कैलकुलेटर, 3डी फंक्शन व्यू और लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यूजर्स आफलाइन मैप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो ग्रामीण इलाकों में बहुत उपयोगी साबित होता है। इसका डाटा सरकारी परियोजनाओं में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

Sunday, July 20, 2025

AI से बने नकली वीडियो की पहचान कैसे करें?

आज के समय में कुछ ऐसे एआइ वीडियो जेनरेटर प्लेटफार्म आ गये है। जो कुछ शब्दों को टाइप करने पर ऐसी वीडियो तैयार कर सकते हैं, जिन्हें पहली नजर में पहचानना बिल्कुल भी आसान नहीं है। वास्तविक और सिथेंटिक कंटेंट के बीच की लाइन धुंधली हो रही है। अब ऐसे फेक वीडियों तैयार किए जा सकते हैं, जिनकी वास्तविकता का पता लगा पाना लगभग असंभव है। जो चिंताजनक भी हो सकते है। इन बातों पर नजर रखकर कुछ हद तक फेक वीडियो की पहचान की जा सकती है। आइये जानते है इन महत्वपूर्ण बातों को। 


ऐसे पहचानें फेक वीडियों

एआइ जेनरेटेड वीडियो में अक्सर वाटरमार्क या एप की ब्रांडिग होती है, पर कुछ यूजर इसे एडिट करने में सक्षम होते हैं। ऐसे वीडियो बहुत छोटे, अक्सर 10 सेकंड तक के ही होते हैं। अगर किसी वीडियो की क्वालिटी बहुत अच्छी है, तो फेक हो सकते है, क्योंकि एआइ माडल इंटरनेट पर उपलब्ध फुटेज से ही ट्रेंड होते है। 


एआइ जेनरेटेड वीडियो में किसी साइन बोर्ड या गाड़ी के नंबर प्लेट में अक्सर गलतियां दिख जाती है। इसी तरह वीडियो में कैरेक्टर की लिप सिंकिग में भी तालमेल का अभाव दिख सकता है। एआइ वीडियो में इस तरह की गलतियों को कब तक चिन्हित किया जा सकता है, यह तेजी से बदलती तकनीक के दौर में कह पान संभव नहीं है। 

Wednesday, July 2, 2025

इसी साल नवंबर महीने में लान्च होगी नई कार टाटा सिएरा

आईसीई मॉडल में टाटा सिएरा (Tata Sierra) के साथ तीन 1.5 लीटर इंजन विकल्प मिलने की संभावना है। नेचुरली एस्पिरेटेड, डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और डीजल। ईवी वर्जन भी प्लान किया गया है। स्टेलैंटिस कंपनी भी इस टर्बो पेट्रोल इंजन को जीप कम्पस और संभवत: जीप मेरिडियन में इस्तेमाल करने की कोशिश में है। 


इसमें महिंद्रा एक्सईवी 9ई जैसा तीन स्क्रीन वाला सेटअप है। एक डिजिटल इंस्टूमेंट क्लस्टर और दो टचस्क्रीन का साइज 12.3 इंच होगा। संभवत: 6 इयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलेगा। 

Tuesday, July 1, 2025

एडवेंचर राइड के लिए कौन-सी बाइक है काम की?

बाइकिंग अब केवल एक सफर का जरिया नहीं रह गया है, यह एक जुनून, एक स्टाइल और एक एडवेंचर बन गया है। खासकर युवाओं में बाइक राइडिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यदि आपके अंदर का भी एडवेंचर आपको आवाज दे रहा है तो चलिए बताते है कि कौन सी बाइक आपके काम आएगी। पहला सवाल उठता है कि एडवेंचर के हिसाब से कौन सी बाइक बेस्ट रहेगी। बाइक चुनने से पहले आपने कद-काठी का जरूर ध्यान रखें और उस पर हैंडल पकड़कर बैठकर जरूर देखें। अगर बाइक को पैर संभाल पा रहे हैं और वो जमीन पर पूरी तरह रख रहे हैं तो बाइक काम की है।


एडवेंचर राइड के लिए 5 बेस्ट बाइक

1- Suzuki V-Strom SX:

अगर आपको जापानी इंजीनियरिंग पसंद है तो दो लाख रूपये की ये बाइक बुरी नहीं है। हालांकि भारत में इसे उतनी सफलता नहीं मिली, पर एडवेंचर के लिए परफेक्ट है। जिस पर आप पिलियन (पिछली सीट पर बैठने वाले व्यक्ति) को भी बैठा सकते है। 


2- KTM 390 Adventure: 

इसकी कीमत 3.68 लाख रूपये है और ये थोड़ी प्रीमियम कैटेगरी को एड्रेस करती है। पावर अच्छी है और आफरोडिंग का शौक रखने वालों के लिए एक परफेक्ट सौदा साबित हो सकती है। पर रखरखाव में थोड़ी महंगी पड़ती है। लंबे राइडर्स के लिए एक बढ़िया राइड पोजीशन ऑफर करती है और खराब रास्तों का अच्छे से सामना कर लेती है।


3- BMW G 310 GS: 

प्रीमियम सेगमेंट में ये एंट्री-लेवल टूरिंग बाइक है। 3.25 लाख रूपये कीमत वाली ये ऐसी बाइक है जो अपने 300 सीसी इंजन से वो सब कुछ कर जाती है जिसकी उम्मीद एक राइडर करता है। ऑनरोड और ऑफरोड दोनों के लिए परफेक्ट है। अगर आप थोड़ा प्रीमियम की इच्छा रखते हैं तो ये बाइक भी आपके एडवेंचर की बढ़िया साथी बन सकती है। 


4- Royal Enfield Himalayan 450: 

लंबी दूरी के लिए एकदम फिट, खासकर पहाड़ों के लिए, इस मोटर साइकिल से आप न सिर्फ बढ़िया हाईवे, सिटी और ट्रैफिक में क्रूज कर सकते हैं बल्कि टूटे-फूटे रास्तों पर आसानी से लेकर जा सकते हैं। आजकल बहुत से राइडर इस बाइक को एडवेंचर के लिए बेस्ट मानते हैं। ये मोटरसाइकिल चार वैरिएंट में आती है और इसकी शुरूआती कीमत है 3.50 लाख रूपये। 


5- Hero Xpulse 200 4V: 

ये मोटरसाइकिल तीन वैरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध है और सबसे ज्यादा अफोर्डेबल बाइक है जो आपके बजट में आफरोडिंग एक्सपीरियंस करवाती है। कीमत 1.39 लाख रूपये से शुरू होकर 1.54 लाख रूपये तक जाती है। कम खर्च और एडवेंचर पूरा चाहिए तो ये आपको हीरों बना देगी। 

Friday, June 6, 2025

चाइल्ड इंश्योरेंस क्यों लेना है जरूरी?


चाइल्ड इंश्योरेंस (Child Insurance) एक ऐसी सुरक्षा ढाल है जो आपके बच्चे के सपनों को किसी भी आर्थिक संकट या जीवन की अनिश्चितता से बचाती है। जितनी जल्दी इसे लिया जाए उतना ही बेहतर लाभ मिलता है। बच्चों का भविष्य हर माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। शिक्षा, कॅरियर, शादी या जीवन की अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है और  यही काम चाइल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी करती है। यह बीमा न केवल बच्चे की पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं को सुरक्षित बनाता है, बल्कि किसी अप्रतयाशित परिस्थिति (जैसे माता-पिता की मृत्यु या दुर्घटना) में भी बच्चे के सपनों को अधूरा नहीं होने देती। 


दो तरह के होते हैं चाइल्ड इंश्योरेंस

चाइल्ड इंश्योरेंस (Child Insurance) प्लान दो तरह के होते हैं- टर्म इंश्योरेंस बेस्ड और इन्वेस्टमेंट लिंक्ड प्लान (ULIP)। इन योजनाओं में पॉलिसीधारक(आमतौर पर माता-पिता) के निधन की स्थिति में बीमा कंपनी आगे का प्रीमियम खुद देती है और बच्चे को तय समय पर रकम उपलब्ध कराती है। इससे बच्चे की शिक्षा या अन्य योजनाएं बिना बाधा पूरी होती हैं। 


मिलती है टैक्स छूट

इसके साथ ही, यह पॉलिसी टैक्स लाभ भी देती है- धारा 80C के तहत प्रीमियम पर और धारा 10(10D) के तहत मैच्योरिटी अमाउंट पर छूट मिलती है। 

Sunday, June 1, 2025

एडवेंचर राइड के लिए 5 बेस्ट बाइकिंग डेस्टिनेशन

बाइक ट्रैवलिंग ने एक नई पीढ़ी को न सिर्फ इंडिया को देखने का, बल्कि खुद को समझने का मौका दिया है। तो अगर आपकी रगों में भी एडवेंचर दौड़ता है, तो हेलमेट पहनिए, बाइक स्टार्ट कीजिए और निकल पड़िए- क्योंकि रास्ते आपका इंतजार कर रहे है। हमेशा ध्यान रहे कि आपकी वजह से किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए और जहां जाएंगे, वहां गंदगी नहीं फैलाएंगे। पहाड़ों पर जा रहे हैं तो सेफ्टी के लिए आक्सीजन सिलेंडर साथ जरूर रखें। 


बाइकिंग के 5 डेस्टिनेशन

अब सिर्फ मनाली-लेह या गोवा ही नहीं, बल्कि देशभर में बाइकिंग के लिए नए-नए रूट्स पापुलर हो रहे है।


1- स्पीति वैल (हिमाचल): 


रफ टेरेन, बर्फीले रास्ते और अद्भुत नजारे। स्पीति घाटी (Spiti Valley) हिमाचल प्रदेश के हिमालय में स्थित एक उच्च ऊंचाई वाला शीत मरुस्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन मठों और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। "स्पीति" का अर्थ "मध्यभूमि" है, जो भारत और तिब्बत के बीच इसकी स्थिति को दर्शाता है। यहाँ के मुख्य आकर्षणों में काजा (मुख्य शहर), ताबो मठ, धनकर झील और चंद्रताल झील शामिल हैं। 


2- जांस्कर से पांगी घाटी (लद्दाख- हिमाचल बार्डर): 


हाई रिस्क, हाई थ्रिल। जांस्कर और पांगी घाटी के बीच लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बीच एक सीमा है। पांगी घाटी, ज़ांस्कर श्रेणी और पीर पंजाल श्रेणी के बीच स्थित है। यह दोनों घाटियों को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। जांस्कर: यह क्षेत्र लद्दाख में है और मुख्य रूप से ज़ांस्कर श्रेणी का हिस्सा है। इसका प्रशासनिक केंद्र पदुम है। पांगी घाटी: यह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक अलग-थलग घाटी है जो ज़ांस्कर और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है। 


3- मेघालय और अरूणाचल के ट्रेल्स (नार्थ इस्ट): 


बादलों के बीच बाइक चलाने का अनुभव। मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई ट्रेल्स में से, मेघालय में डेविड स्कॉट ट्रेल (16 किमी, प्राचीन और हरा-भरा) और नोंग्रियाट ट्रेक (डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज और रेनबो फॉल्स के लिए प्रसिद्ध) सबसे लोकप्रिय हैं। अरुणाचल प्रदेश में, आप सेला पास के आसपास के ट्रेल्स का अनुभव कर सकते हैं, जिसमें पैराडाइज़ झील और नूरानांग फॉल जैसे दर्शनीय स्थल शामिल हैं, और तवांग के पास के ट्रेक शामिल हैं।


4- वेस्टर्न घाट (कुर्ग से लेकर मुन्नार तक): 


हरियाली और घुमावदार रास्तों में सुकून। कूर्ग और मुन्नार दोनों पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला का हिस्सा हैं, जो भारत के पश्चिमी तट के समानांतर फैली हुई है। कूर्ग अपने कॉफ़ी और मसालों के बागानों के लिए जाना जाता है, जबकि मुन्नार अपनी चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इन दोनों स्थानों के बीच की यात्रा से पश्चिम घाट के ऊंचे, हरे-भरे दृश्यों का अनुभव होता है।  


5- राजस्थान डेजर्ट रूट (जयपुर-बीकानेर-जैसलमेर): 


थार के टीलों में राइडिंग का रोमांच। राजस्थान डेजर्ट रूट (जयपुर-बीकानेर-जैसलमेर) एक प्रसिद्ध पर्यटन मार्ग है, जो थार रेगिस्तान के दिल से होकर गुजरता है। यह रूट जयपुर के "गुलाबी शहर" से शुरू होता है, जो अपनी पारंपरिक संस्कृति और आधुनिकता के मिश्रण के लिए जाना जाता है, फिर बीकानेर की ओर बढ़ता है, जो रेगिस्तान के प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध है, और अंत में जैसलमेर, जिसे "स्वर्ण नगरी" कहा जाता है, तक पहुँचता है, जो अपने रेत के टीलों और रेगिस्तानी महोत्सव के लिए मशहूर है।   

Saturday, May 3, 2025

10,000 के निवेश में आप पा सकते हैं अच्छा रिटर्न


अगर आप हर महीने 10,000 रूपए निवेश करते हैं और यह निवेश लगातार 20 वर्षो तक जारी रखती हैं, तो आपके पास एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है। लेकिन यह फंड इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस निवेश साधन में निवेश कर रहे हैं और उस पर कितना रिटर्न मिलेगा।


पब्लिक प्रोविडेंट फंड(PPF): अगर आप 10,000 रूपए हर महीने PPF में 20 साल तक निवेश करती हैं, और औसतन 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज दर मानें, तो 20 साल बाद आपका कुल फंड लगभग 52 लाख रूपए के आसपास होगा। यह टैक्स फ्री विकल्प है। 


म्यूचुअल फंड(SIP): अगर किसी अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, जिसमें औसतन 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न के साथ 20 साल बाद आपका फंड लगभग 98 लाख रूपए तक पहुंच सकता है।


फिक्स्ड डिपॉजिट(FD): अगर आप बैंक FD में निवेश करते हैं और औसतन 6.5 प्रतिशत ब्याज दर मानें, तो 20 साल बाद आपको लगभग 46 लाख रूपए का फंड मिलेगा। यह सुरक्षित विकल्प है। 


अगर आप लंबी अवधि के लिए धन सृजन करना चाहते हैं, तो SIP जैसे मार्केट लिंक्ड निवेश सबसे बेहतर हैं। आप चाहें तो पीपीएफ जैसे सुरक्षित निवेश को भी जोड़ सकते हैं। 20 साल के नियमित निवेश से आप एक करोड़ रूपए तक का मजबूत रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.