आज कल कई बीमा कंपनियां (Insurance companies) हाउस इंश्योरेंस में विभिन्न सुविधाऐं देती है। जैसे फायर कवर, चोरी या प्राकृतिक आपदा कवर। हाउस इंश्योरेंस केवल घर की इमारत तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएं भी शामिल हो सकती है। आवश्यकता अनुसार प्लान चुन सकते है। हाउस इंश्योरेंस के तहत नुकसान का मुआवजा मिलता है। बीमा कंपनी क्लेम के जरिए भरपाई करती है। यह परिवार की वित्तीय स्थिति को स्थिर बनाए रखता है।
