कावासाकी निंजा 300 की कीमत कम- कावासाकी निंजा 300 को 2026 के लिए नए रंगों के साथ अपडेट किया है। यह फिलहाल भारत में बिकने वाली सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर स्पोर्ट बाइक है। इसका मुकाबला यामाहा वायजेडएफ आर3 और केटीएम आरसी 390 से है।
निंजा 300 (296 सीसी, 39 एचपी) और यामाहा आर3 (321 सीसी, 42 एचपी) दोनों में ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। इनका पावर आउटपुट ज्यादा रेव्स पर आता है, यानी बाइक का मजा लेने के लिए थोड़ा घुमाना पड़ता है। दूसरी तरफ केटीएम आरसी 390 मैं सिंगल-सिलेंडर इंजन (373 सीसी) है, लेकिन फिर भी इसकी पावर (43.5 एचपी) सबसे ज्यादा है। हालांकि ट्विन-सिलेंडर इंजन होने की वजह से कावासाकी और यामाहा ज्यादा स्मूद चलती हैं और उनकी आवाज भी ज्यादा सॉफ्ट और प्रीमियम लगती है।
फीचर्स में केटीएम आरसी 390 सबसे आगे- केटीएम आरसी 390 फीचर्स के मामले में काफी आगे है। इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कलर टीएफटी डिस्प्ले और स्विचेबल एबीएस मिलता है। यामाहा में स्लिपर क्लच तक नहीं मिलता। निंजा में प्रोजेक्टर हेडलाइट पिछले साल जोड़ी गई।
यामाहा आर3 सबसे महंगी- तीनों में निंजा 300 (3.17 लाख) सबसे सस्ती है। फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से केटीएम आरसी 390 (3.23 लाख रुपए) पैसा वसूल है। यामाहा आर3 का कीमत 3.39 लाख रुपए है।
