लंदन- ब्रिटेन के रहने वाले 26 साल के जॉर्ज फरेरा ने बिना किसी सर्जरी या इंजेक्शन के दो साल से भी कम समय में अपना आधा वजन (114 किलो) घटाकर सबको हैरान कर दिया है। उनका वजन कभी 254 किलोग्राम हुआ करता था। जॉर्ज अपनी गलत आदतों के कारण मौत के करीब पहुंच गए थे। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी, लेकिन जॉर्ज ने खुद को प्राकृतिक तरीके से बदलने का फैसला किया। आज उनका वजन 133 किलो है और वे अब पहले से ज्यादा फिट महसूस कर रहे हैं।
नियमित खेल व खानपान से आया बदलाव- जॉर्ज फरेरा ने सबसे पहले एक फुटबॉल क्लब ज्वाइन किया। शुरुआत में वे मैदान पर चल भी नहीं पा रहे थे, लेकिन नियमित खेल और खान-पान में बदलाव से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने जंक फूड छोड़कर हेल्दी डाइट अपनाई।
