Monday, January 5, 2026

Jharkhand news: मोबाइल गुम या चोरी; अब ऑनलाइन शिकायत होगी

झारखंड: अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो अब थाने का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। यहीं से आप मोबाइल नंबर भी ब्लॉक करा सकेंगे। 


डिजिटल पुलिसिंग के तहत झारखंड पुलिस ने अपनी वेबसाइट https://citizen. jhpolice.gov.in पर आम लोगों के लिए यह सुविधा शुरू की है। ताकि लोगों को बेवजह परेशानी न झेलनी पड़े। दरअसल अभी मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर थाने का चक्कर लगाना पड़ता है। चोरी की बात साबित न कर पाने की स्थिति में गुम होने की शिकायत करनी पड़ती है। वहीं मोबाइल नंबर ब्लॉक करवाने के लिए भी अलग से संबंधित कंपनी को आवेदन देना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.