Sunday, January 4, 2026

SPORTS NEWS: शूटिंग चैंपियनशिप में एमपी की खिलाड़ियों का जलवा, महिला निशानेबाजों ने 2 गोल्ड 1 कांस्य जीता, ट्रैप में भी अव्वल

नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (शॉटगन इवेंट्स) में मध्यप्रदेश की महिला निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। प्रतियोगिता में प्रदेश की खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता।


यह चैंपियनशिप 5 जनवरी तक होगी। प्रदेश ने शॉटगन (ट्रैप) स्पर्धाओं में कुल 3 पदक (2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य) अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।


ट्रैप वूमन फाइनल में नीरू को स्वर्ण, प्रगति को कांस्य

ट्रैप वूमन व्यक्तिगत फाइनल स्पर्धा में प्रदेश की नीरू ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में प्रदेश की प्रगति दुबे ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतते हुए मध्यप्रदेश को दोहरा गौरव दिलाया।


जूनियर ट्रैप में मानविता का सराहनीय प्रदर्शन

जूनियर ट्रैप फाइनल स्पर्धा में मध्यप्रदेश की मानविता सिंह रावत ने कड़े मुकाबले में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि मप्र के खिलाड़ी निशानेबाजी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।


टीम ट्रैप वूमन में भी मध्यप्रदेशर अव्वल

टीम ट्रैप वूमन स्पर्धा में प्रगति दुबे, नीरू और मनीषा कीर की मध्यप्रदेश टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.