भोपाल- मध्यप्रदेश रोज सोसायटी एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा राजधानी के शासकीय गुलाब उद्यान में 9 से 11 जनवरी तक अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी के साथ ही गुलाब उद्यान प्रतियोगिता 7 और 8 जनवरी को होगी। लार्जेस्ट, मिनी, मिनी टेरिस केटेगरी में लार्जेस्ट, लार्ज, मीडियम, स्मॉल को पुरस्कार के लिए चुनाव जाएगा। चार दिन तक चलने वाले आयोजन में शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के प्रतिभागी भी शामिल होते हैं। जिसकी तैयारी सोसायटी द्वारा की जा रही है। गुलाब के प्रति लोगों में खास आकर्षण होता है, इसलिए गमले में लेकर बगिया और टेरेस में इन्हें तैयार किया गया है, जिनका प्रदर्शन होगा।
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज सोसायटीज का 21वां वर्ल्ड रोज कंवेन्शन 7 से 13 जनवरी 2028 में भोपाल में होगा। इसमें 40 देशों के 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। इस इवेंट के लिए भी रोज सोसायटी की खास तैयारियां चल रही हैं।
अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए गुलाब के गमलों को 9 जनवरी, दोपहर 2 बजे तक गुलाब उद्यान में लेकर आ सकते हैं। जो प्रतिभागी 10 या उससे अधिक गमले प्रतियोगिता में रखना चाहते हैं। उनके लिए गमलों की निशुल्क परिवहन की सुविधा रोज सोसायटी द्वारा उपलबध कराई जा रही है। गुलाब के कटे पुष्पों की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक अपने गुलाबों की प्रवृष्टि देनी होगी।
