Wednesday, January 21, 2026

Space scientist बनने कब शुरू करें तैयारी ?

आज के समय में स्पेस साइंटिस्ट बनना कई युवाओं का सपना है। चांद, ग्रहों, रॉकेट और सैटेलाइट से जुड़ी रिसर्च बच्चों और युवाओं को बहुत आकर्षित करती है। भारत में इसरो (ISRO) जैसे संस्थानों ने इस फील्ड को और मजबूत बनाया है। लेकिन स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए सिर्फ सपना देखना काफी नहीं होता, इसके लिए सही पढ़ाई और लगातार मेहनत जरूरी होती है।


कब शुरू करें तैयारी:- स्पेस साइंटिस्ट बनने की तैयारी 10वीं के बाद शुरू हो जाती है। जो छात्र इस फील्ड में जाना चाहते हैं, उन्हें 11वीं और 12वीं में साइंस स्ट्रीम चुननी चाहिए।


जरूरी सब्जेक्ट:- फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथमेटिक्स इनमें फिजिक्स और मैथ्स सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं, क्योंकि स्पेस साइंस इन्हीं पर आधारित होता है।


क्या पढ़ाई करें:- 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन के BSC फिजिक्स, BSC मैथ्स, BSc एस्ट्रोनॉमी, BTech (एयरोस्पेस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस) आजकल AI, डेटा साइंस और कंप्यूटर साइंस की भी स्पेस रिसर्च में बड़ी भूमिका है। अच्छे वैज्ञानिक बनने के लिए आगे MSc / MTech, फिर PhD करना जरूरी माना जाता है। PhD के बाद ISRO, DRDO, IISC जैसे संस्थानों में वैज्ञानिक बनने के मौके बढ़ जाते हैं।


किन परीक्षाओं से होगा एडमिशन:- देश के बड़े संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं देनी होती हैं जैसे कि JEE Main, JEE Advanced, CUET IISER Aptitude Test. इन परीक्षाओं से IIT, IIST, IISC व दूसरे बड़े संस्थानों में एडमिशन मिलता है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.