Sunday, January 25, 2026

GOVT SCHEME: सुकन्या समृद्धि योजना में पायें 8.2% ब्याज

सुकन्या समृद्धि योजना 2015 में शुरू हुई इस सरकारी बचत योजना में बेटी के नाम पर छोटी-छोटी रकम जमा करके बड़ी पूंजी तैयार की जा सकती है। निवेश पर अच्छा ब्याज मिलता है, और यह पूरी तरह सुरक्षित है। अकाउंट पोस्ट ऑफिस या चुनिंदा बैंक में खोल सकते हैं।


सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मकसद बेटी की पढ़ाई, शादी या दूसरे जरूरी खचों के लिए पैसे जमा करना है। सुकन्या समृद्धि योजना के नियम के अनुसार 15 साल तक पैसा जमा करना होता है और 21 साल पर मैच्योरिटी मिलती है, यानी 6 साल तक बिना नया पैसा डाले ब्याज मिलता रहता है। मौजूदा ब्याज दर 8.2% है जिसमें बदलाव संभव है। 


अगर आप बेटी के जन्म पर उसके लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोलते हैं। 15 साल तक हर माह 12,500 रुपए या अपनी सुविधा के अनुसार सालाना 1.5 लाख रुपए जमा करते हैं। मौजूदा ब्याज 8.2% सालाना कंपाउंड होता है। 21 साल बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास 72 लाख रुपए जमा हो सकते हैं। कैलकुलेशन ऐसा हैः हर साल की जमा रकम अलग-अलग वर्षों तक बढ़ती है। पहली साल की 1.5 लाख पर 21 साल ब्याज मिलेगा, दूसरी पर 20 साल, और आखिरी 15वीं जमा पर 7 साल ब्याज मिलेगा।


मैच्युरिटी रकम करीब 71.82 लाख होती है,। इसे राउंड करके 72 लाख कह सकते हैं। इसमें कुल निवेश 22.5 लाख रु. है, जबकि बाकि 49 लाख से ज्यादा रुपया ब्याज से आता है। अगर भविष्य में ब्याज दर बढ़ी, तो और ज्यादा मिलेगा। ध्यान रखें : खाता खोलने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों का खाता खुल सकता है। जुड़वां बेटियां हैं, तो 3 तक की छूट है। बीच में पैसे निकालने के नियम सख्त हैं। सिर्फ बेटी की पढ़ाई के लिए 50% तक 18 साल बाद, या गंभीर बीमारी में। खाता समय से पहले बंद करना पड़े, तो ब्याज दर कम हो जाती है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.