Tuesday, January 6, 2026

ध्यान दें! गणतंत्र दिवस परेड की टिकटों की बिक्री हो गई है शुरू, ‘आमंत्रण’ ऐप से खरीद सकते हैं और क्या है कीमत?

गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजनों के लिए टिकट अब ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को रक्षा मंत्रालय ने दी।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘आमंत्रण’ ऐप के माध्यम से गणतंत्र दिवस से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों के टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड, 28 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट समारोह शामिल हैं।


मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, “गणतंत्र दिवस समारोह के लिए टिकट अब ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं।” रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘आमंत्रण’ ऐप सरकार के आधिकारिक ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, टिकट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.