Sunday, April 5, 2026

फारेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी के 1679 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से फारेस्ट गार्ड, फिल्ड गार्ड, जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया 1679 पदों पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आफिशियल वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया एमपी कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को आनलाइन आवेदन के साथ-साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।


भर्ती प्रक्रिया से जुड़ीं अहम जानकारियां

आवेदन शुल्क

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये।
  • अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये।


शैक्षणिक योग्यता

  • फारेस्ट गार्ड/फील्ड गार्ड- 10वीं पास
  • जेल प्रहरी 12वीं पास
  • असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट - स्नातक (ग्रेजुएशन)

(अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है।)


ये पद हैं शामिल

  • फारेस्ट गार्ड- 728 पद
  • फील्ड गार्ड-169 पद
  • जेल प्रहरी-757 पद
  • असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट-25 पद

कुलपद- 1679


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु-33-38 वर्ष (वर्ग अनुसार) आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट


चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में कई चरण होंगे

  1. लिखित परीक्षा (सीबीटी)
  2.  फिजिकल टेस्ट (पीईटी) पीएमटी।
  3. डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

(कुछ पदों में शारीरिक दक्षता बेहद महत्वपूर्ण है।)


वेतनमान

  • फारेस्ट गार्ड जेल प्रहरी- 19,500-62,000 हजार
  • असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट- 36,200-1,14,800 हजार

(साथ में डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।)


महत्त्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू- 28 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2026


ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले https://esb.mponline.gov.in/ की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। अब मांगी गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कापी को अपलोड करें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


तैयारी के टिप्स

  • सबसे पहले यह जानें कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय आते हैं। लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा दोनों की तैयारी अलग-अलग करनी होगी।
  • पूरा सिलेबस एक साथ न पढ़ें। रोजाना के लक्ष्य तय करें और उसी के अनुसार पढ़ाई के विषय तय करें।
  • गणित और तर्कशक्त्ति (रीजनिंग) के मूल सिद्धांत अच्छे से समझे। बिना बेस मजबूत किए आगे बढ़ना मुश्किल होगा।
  • समसामयिक घटनाओं के साथ रोज अखबार या सामान्य ज्ञान की पत्रिका पढ़ें।
  • विशेष रूप से मप्र से जुड़ी खबरों पर ध्यान दें। परीक्षा का स्तर और प्रकार समझा में आता है। महत्वपूर्ण विषयों की पहचान करना आसान होता है।
  • हर विषय के लिए समय तय करें। अभ्यास करते समयं घड़ी का उपयोग करें।
  • हर सप्ताह कम से कम 1-2 माक टेस्ट दें। अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और सुधार करें।
  • महत्वपूर्ण तथ्यों और सूत्रों को लिखकर रखें। अंतिम समय में दोहराने में मदद मिलेगी।
  • रोज पढ़े हुए विषयों को दोहराएं। साप्ताहिक पुनरावृत्ति भी करें।
  • जिस विषय में आप कमज़ोर है। उस पर अधिक समय दें। कठिन विषयों से भार्गे नहीं।
  • पढ़ाई के समय मोबाइल का उपयोग कम करें। सोशल मीडिया से दूरी बनाएं
  • शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। इस परीक्षा में शारीरिक परीक्षा भी होती है। रोज दौड लगाना शुरू करें। पुश-अप, सिट-अप और अन्य व्यायाम करें। धीरे-धीरे अपनी क्षमता बढ़ाए।
  • सही मार्गदर्शन प्राप्त करें। शिक्षकों, कोचिंग या आनलाइन साधनों की मदद लें। सही दिशा में मेहनत करना जरूरी है।
  • रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना ज्यादा लाभदायक है। लंबे समय तक ब्रेक न ले।
  • अंतिम समय में सही रणनीति अपनाए। परीक्षा के पास केवल दोहराव (रिवीजन) करे। नए विषय शुरू करने से बचें। आत्मविश्वास बनाए रखें।


नोट: आधिकारिक अधिसूचना/नियम पुस्तिका इस लिंक से डाउनलोड (https://esb.mponline.gov.in) करके ही आवेदन करें।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.