Sunday, February 8, 2026

ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण, शांभवी ने बनाया एशियाई जूनियर रिकॉर्ड

New Delhi, Sport news। ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन ने जापान की मिसाकी नोबाटा की कड़ी चुनौती को पछाड़कर शनिवार को एशियन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में मेघना सज्जनर ने कांस्य पदक हासिल किया।


इलावेनिल, आर्या बोर्से और मेघना की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर कर्णी सिंह परिसर में भारत की महिला राइफल निशानेबाजों के लिए दिन को यादगार बना दिया। शांभवी क्षीरसागर ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल में एशियाई जूनियर फाइनल्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। 


भारत ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया, जहां मान्यता सिंह और अनीशा शर्मा ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस भारतीय तिकड़ी ने कजाखस्तान को पीछे छोड़ते हुए टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। शांभवी ने 253.7 का स्कोर कर नया एशियन जूनियर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2024 में जकार्ता में ईशा अनिल टकसाले द्वारा बनाए गए 253.1 के रिकॉर्ड को तोड़ा। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.