Sunday, February 8, 2026

दतिया जिले सिकरी ग्राम पंचायत के सरपंच के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी

दतिया। महिला सरपंच के बेटे ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही मां मौके पर पहुंची तो देखा बेटा खून से सना पड़ा था। बेटे को देखकर मां बेहोश हो गई। मामला दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान सिकरी ग्राम पंचायत की सरपंच सुशीला के बेटे विशाल जाटव के रूप में हुई है। वह ग्वालियर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। सुसाइड की वजह


अभी सामने नहीं आई है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि विशाल किसी तरह के तनाव की बात साझा नहीं करता था। एक दिन पहले ही ग्वालियर से सिकरी गांव आया था। वारदात के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.