Tuesday, February 10, 2026

सांदीपनी स्कूल के 55 विद्यार्थियों ने आईटीआई का शैक्षणिक भ्रमण किया

Vidisha: बरईपुरा  में स्थित सांदीपनी हाई स्कूल के 55 विद्यार्थियों को आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), विदिशा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से अवगत कराना तथा उन्हें कौशल आधारित करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना था।


आईटीआई विदिशा में संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को संचालित विभिन्न ट्रेडों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, सोलर टेक्नीशियन सहित अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, रोजगार की संभावनाएँ एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आईटीआई की वर्कशॉप में चल रहे प्रायोगिक कार्यों का अवलोकन किया तथा तकनीकी मशीनों की कार्यप्रणाली को समझा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न रखे, जिनका प्रशिक्षकों द्वारा सरल एवं सहज भाषा में समाधान किया गया।


विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को भविष्य में करियर चयन के लिए सही दिशा मिलती है तथा तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि विकसित होती है। आईटीआई प्रबंधन द्वारा भी विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.