माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा आज जिले भर में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक एवं विभागीय व्यवस्थाएँ सुचारु रहीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.पी. जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा हेतु कुल 11,267 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11,077 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 190 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। उड़नदस्ता दल एवं केंद्राध्यक्षों द्वारा सतत निरीक्षण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा में जिले में कहीं भी नकल का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी केंद्राध्यक्षों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग एवं समन्वित प्रयासों से ही परीक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई है।