Rajgarh: भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत रोजगार कार्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती कैंप मंगलवार को जनपद पंचायत राजगढ़ में किया गया।
जिसमें 15 युवाओं ने भाग लिया शारीरिक मापदंड के अनुसार भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार द्वारा 5 युवाओं का चयन किया। जोनल कमांडेंट श्री रमेश कुमार जसवाल ने बताया कि अगला कैंप 11 फरवरी, 2026 को जनपद पंचायत जीरापुर में प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
