मार्च-अप्रैल में इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिजाइन, फार्मेसी और मैनेजमेंट के नए सत्र शुरू होते हैं। ऐसे में जनवरी वह अहम महीना है, जब कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू होते हैं। आज यहां उन प्रमुख परीक्षाओं की जानकारी दी जा रही है, जिनके आवेदन जनवरी में शुरू हो चुके हैं, शुरू होने वाले हैं या पहले से चल रहे हैं। इन परीक्षाओं में हर साल करीब 35 से 40 लाख छात्र शामिल होते हैं।
ये रहा एग्जाम् सीजन का टाइम टेबल, यहां जनवरी में होने वाली 9 प्रमुख परीक्षाओं की जानकारी दी जा रही है। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है या जल्द शुरू होने वाली है।
NEET UG- नीट यूजी देश की एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिससे MBBS और BDS में दाखिला होता है। यह परीक्षा साल में एक बार होती है। अभी तक नीट यूजी का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सिलेबस जारी हो हो चुका है। पिछले साल परीक्षा 4 मई को हुई थी और आवेदन जनवरी अंत में शुरू हुए थे।
MHT CET- महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला होता है। इस साल से परीक्षा साल में दो बार होगी। पहला सेशन अप्रैल में और दूसरा मई में होगा। महाराष्ट्र के कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा अनिवार्य है।
WBJEE- वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कोर्स के लिए होता है। परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में कराई जाती है। अभी तक परीक्षा तारीखें जारी नहीं हुई हैं। पिछले वर्षों आवेदन जनवरी में शुरू हुए थे।
JEE मेनः सेशन-2- जेईई मेन के सेशन-2 (अप्रैल परीक्षा) के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। यह अनुमान पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर लगाया जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सेशन-1 की परीक्षा पूरी होने के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा।
NIFT- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 6 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 7 से 10 जनवरी तक आवेदन करने पर 5,000 रुपए लेट फीस देनी होगी। परीक्षा फरवरी में होगी।
CUET PG- कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (PG) से PG कोर्स में एडमिशन होता है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आखिरी तारीख 14 जनवरी है। उम्मीदवार 4 परीक्षा शहर चुन सकते हैं। ये शहर वर्तमान या स्थायी राज्य के भीतर होने चाहिए।
BITSAT- बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस प्रवेश परीक्षा के जरिए BITS पिलानी, गोवा और हैदराबाद कैंपस में यूजी कोर्स में दाखिला मिलता है। BITSAT की आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से चल रही है। है। सेशन-1 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च है। वहीं सेशन-2 के लिए आवेदन 20 अप्रैल से 2 मई तक किए जा सकते हैं।
VITEEE- वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा से VII यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्स में दाखिला होता है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म 31 मार्च तक भर सकते हैं। परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक होगी। रिजल्ट मई में जारी किए जाएंगे।
TANCET- तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अन्ना यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित होती है। इससे MBA और MCA कोर्स में दाखिला मिलता है। तमिलनाडु के 200 से ज्यादा कॉलेज TANCET स्कोर स्वीकार करते हैं। पिछले साल आवेदन 24 जनवरी से शुरू हुए थे।
