अमरीका ने सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के 70 ठिकानों में फाइटर जेट्स अटैक हेलिकॉप्टर और तोपखाने का इस्तेमाल किया गया। आइएस के बुनियादी ढांचे और हथियारों को निशाना बनाया गया। ऑपरेशन में 100 से ज्यादा घातक हथियारों का इस्तेमाल हुआ।
सीरिया में एक हमले के दौरान दो अमरीकी सैनिकों और एक अमरीकी दुभाषिए की मौत हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए ऑपरेशन हॉकआइ स्ट्राइक चलाया गया। अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले को युद्ध की शुरूआत नहीं, बल्कि बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा, अगर आप दुनिया में कहीं भी अमरीकियों को निशाना बनाते है, तो हम आपको ढूंटकर खत्म कर देंगे।
