Sunday, December 21, 2025

NIFTEE में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

फैशन और डिजाइन की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी (NIFTEE) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अंतिम तिथि 6 जनवरी से पहले ऑफिशियल वेबसाइट: exams.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते है। 


NIFTEE में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन

  • निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर पंजीयन करें।
  • लागनि करने के बाद व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण दर्ज करें। 
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का आनलाइन भुगतान करें। 
  • सभी विवरणों की जांच कर आवेदन फार्म सबमिट करें। 
  • उसका प्रिंट निकल लें। 
विलंब शुल्क 5000 रूपये के साथ 7 से 10 जनवरी तक आवेदन जमा करने का विकल्प मिलेगा। आवेदन फार्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडों 12 से 14 जनवरी के बीच खुली रहेगी। लिखित परीक्षा 8 फरवरी को देशभर के 100 शहरों में होगी।

इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन
  • स्नातक पाठ्यक्रम: बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी।
  • स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम: मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलाजी।
  • अन्य श्रेणी: लेटरल एंट्री (बीडेस और बीएफटीच के लिए) कारीगर श्रेणी और पीएचडी पाठ्यक्रम।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.