Thursday, December 25, 2025

विंस जैम्पेला का निधन, फरारी कार के परखच्चे उड़े

कैलिफोर्निया: वीडियो गेम इंडस्ट्री के दिग्गज और विश्वप्रसिद्ध गेम 'कॉल ऑफ ड्यूटी' के निर्माता विंस जैम्पेला का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। 21 दिसंबर 2025 को, ज़ैम्पेला की मृत्यु हो गई जब वह जिस 2026 फेरारी 296 जीटीएस को चला रहे थे, वह लॉस एंजिल्स के उत्तर में सैन गैब्रियल पहाड़ों में एंजल्स क्रेस्ट हाईवे पर एक सुरंग से बाहर निकलने के बाद सड़क से उतरकर एक कंक्रीट बैरियर से टकरा गई ।


55 वर्षीय जैम्पेला कैलिफोर्निया के एंजेल्स क्रेस्ट हाईवे पर फरारी कार से यात्रा कर रहे थे, जब उनकी कार तेज रफ्तार में टनल से बाहर निकलते ही कांक्रीट की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। 


इस दुर्घटना में जैम्पेला के ड्राइवर और एक करीबी दोस्त की भी मौत हो गई। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, हालांकि शुरूआती जानकारी में ओवरस्पीडिंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। फरारी कार टनल से निकलते समय असंतुलित हुई और कुछ ही सेकेंड में कांक्रीट की दीवार से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। जैम्पेला और उनके ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.