Bhopal: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भोपालवासियों ने लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सांता क्लाज की भूमिका निभाई। बुधवार को अरेरा कॉलोनी स्थित दस नंबर फुलवारी मार्केट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
जसवंत दांगी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस शिविर के 16वें संस्करण में 1000 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, जिससे शाम तक 235 यूनिट ब्लड संग्राहित हुआ। रक्तदान करने वालों में व्यापारी, छात्र, श्रमिक, किसान, महिलाएं, पुलिस और नेता शामिल थे।
हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. पुनीत टंडन ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने शासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। आयोजक गोपाल ठाकुर ने रक्तदान की अहमियत को समझाने का उद्देश्य बताया।
