Friday, December 26, 2025

27 वर्षीय रेप पीड़िता ने की नींद की 40 गोलियां और चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश

शिवपुरी में 27 वर्षीय रेप पीड़िता ने 24-25 दिसंबर की रात नींद की 40 गोलियां और चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले उसने 6 पेज का नोट लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो गुरूवार सुबह वायरल हो गया। 


युवती की हालत खतरे से बाहर है। युवती ने नोट में आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी की अध्यक्ष गायत्री शर्मा, उनके पति संजय शर्मा  ने समाज, रिश्तेदार और गुंडे-बदमाशों  के जरिए उस पर दबाव और धमकियां दिलवाई। 


उसका नपाध्यक्ष के पुत्र रजत शर्मा से प्रेम प्रसंग था, जिसने शादी का वादा किया और बाद में कहीं और सगाई कर ली। विरोध करने पर उसे मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने 30 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.