यूक्रेन के ओडेसा में शुक्रवार देर रात बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले में 8 लोग मारे गए और 27 घायल हो गए। आपातकालीन सेवा ने बताया कुछ लोग बस पर हमले में घायल हुए। पार्किग स्थल में ट्रकों में आग लग गई और अन्य गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई।
ओडेसा क्षेत्र के प्रमुख ओलेह किपर ने बताया कि ओडेसा बंदरगाह पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार को कहा कि अन्य जगहों पर यूक्रेनी सेना ने ड्रोन से एक रूसी युद्धपोत और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमले में रूसी युद्धपोत को निशाना बनाया गया।
