भोपाल: कोलार इलाके में रहने वाले एक बैंककर्मी के सूने मकान का दिन दहाड़े ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोन-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लाखों का सामान चुराकर ले गए।
पुलिस के मुताबिक मंदाकिनी कॉलोनी निवासी ममता कुशवाहा पति मोती सिंह (35) एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है, जबकि उनके पति सांची स्थित जिला सहकारी बैंक में पदस्थ हैं। शुक्रवार को ममता अपने मकान में ताला डालकर नौकरी पर गई थी। इसी दौरान अज्ञात शातिर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के और नकदी समेत करीब दो लाख का माल चुरा कर ले गया। घटना का पता उस वक्त चला जब फरियादी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर पहुंची।
