Friday, December 19, 2025

एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आज आखिरी मौका

भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आयोजित एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-एएफसीएटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 


आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी की फीस 500 रूपए निर्धारित है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा 300 अंकों की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। वहीं यह जानना जरूरी है कि नॉन टेक्निकल से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री व टेक्निकल में बीटेक की डिग्री अनिवार्य होगी। 


इन विषयों में होगी परीक्षा- जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट जैसे विषयों से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। 


सिलेक्शन प्रोसेस 

  1. रिटन एग्जाम
  2. एसएसबी इंटरब्यू
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल एग्जाम

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.