Tuesday, December 16, 2025

गर्भ निरोधक उत्पादों पर टैक्स लगाएगा चीन

बीजिंग: गिरती जनंसख्या से चिंतित चीन गर्भ निरोधक उत्पादों पर टैक्स लगाएगा। यह कदम उन्हें अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उठाया जा रहा है। चीन ने दशकों से परिवारों को एक बच्चे तक सीमित रखा है।


तीन दशकों में पहली बार होगा जब गर्भ निरोधक उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैल्यू एडेड टैक्स) वसूला जाएगा। नवीनतम मूल्य वर्धित कर कानून के अनुसार, एक जनवरी से ये उत्पाद कर मुक्त नहीं होंगे। कंडोम जैसे उत्पाद कर मुक्त नहीं होंगे। 


यह चीनी इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। कुछ लोगों का कहना है कि जो लोग यह नहीं जानते कि बच्चे का पालन-पोषण करना कंडोम के इस्तेमाल से कहीं अधिक महंगा है, वे मूर्ख ही होंगे, भले ही उन पर कर लग जाए।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.