Tuesday, December 16, 2025

वकील ने लगाई फांसी, एसआई के साथ पांच साल से था प्रेम प्रसंग

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक वकील ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वकील का पांच साल से मुरैना के सिविल थाने में पदस्थ एसआई के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 


वकील की मां के मुताबिक 30 दिसंबर को दोनों की शादी भी होने वाली थी। इसके पहले ही वकील ने खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार 12 दिसंबर की देर रात वकील महिला एसआई से मिलने उसके कमरे पर गया था। यहां उसने एसआई को उन्हीं के थाने के आरक्षक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तभी दोनों में विवाद और हाथापाई तक हुई थी। 


इसके बाद सोमवार सुबह ग्वालियर की आदर्शपुरम कॉलोनी स्थित मकान में वकील मृत्युंजय ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसआई और मृत्युंजय दोनों ही तलाकशुदा थे।  मृत्युंजय मूलरूप से श्योपुर जिले के विजयपुर का रहने वाला था। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.