Tuesday, December 16, 2025

50 लाख की मोबाइल टावर चोरी गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

मिसरोद थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 50 लाख रूपए कीमत का चोरी का सामान, दो कारें, चार बेसबैंड मशीनें और चोरी में इस्तेमाल औजार जब्त किए गए हैं। 


पुलिस के अनुसार आरोपी भोपाल सहित राजगढ़ और रायसेन जिलों में दर्ज कुल सात मामलों का खुलासा किया गया है। आरोपी आसपास के जिलों में अलग-अलग शहरों में मोबाइल टावरों को निशाना बना रहे थे। 


पुलिस के मुताबिक गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निशाना बनाता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र के आधार पर 11 दिसंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद 13 दिसंबर को दो अन्य आरोपियों को सागर जिले से गिरफ्तार किया गया। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.