Sunday, December 28, 2025

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला मिसाइल और ड्रोन दागे, 2600 घर अंधेरे में डूबे

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार रात रूस ने बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया। हमले के दौरान कीव और उसके आसपास के इलाकों में कई जोरदार विस्फोट हुए। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की एक दिन बाद फ्लोरिडा में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मिलने वाले है। 


रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइलों, इस्कंद बैलिस्टिक मिसाइलों और कालीब्र क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का इस्तेमाल किया। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। जीरो डिग्री तापमान में 2600 से ज्यादा इमारतें बिना बिजली के है। घरों को भी निशाना बनाया गया। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.