बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 514 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात है कि क्रेडिट ऑफिसर के स्केल के मुताबिक उम्र सीमा अलग-अलग है।
आरक्षण के नियमों के मुताबिक उम्र में छूट दी जाएगी। इसे जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। कैंडिडेट का सलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने के लिये बैंक की वेबसाइट विजिट करें- https://bankofindia.bank.in
