Monday, December 29, 2025

युवती को पिस्टल दिखाकर बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: छोला मंदिर इलाके में रविवार शाम एक मैरिज गार्डन में युवती को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाने का मामला सामने आया। युवती दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए मैरिज गार्डन पहुंची थी। आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित छुड़ाया। आरोपी के पास से पिस्टल और चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। 


पुलिस के अनुसार घटना अयोध्या बायपास स्थित सनराइज मैरिज गार्डन की है। शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि एक युवक ने युवती को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया है। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दरवाजा खुलवाया और आरोपी को हिरासत में लिया। 


आरोपी की पहचान 26 वर्षीय जय दुबे के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रत्नागिरी में रहता है। जांच में सामने आया है कि युवती पहले भी शादी के दबाव को लेकर पुलिस में शिकायत कर चुकी थी। आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था।  

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.