Thursday, December 4, 2025

स्मार्ट अनुभव देंगे WhatsApp के यें नए AI फीचर्स

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। अब प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से चैटिंग, फोटो और स्टेटस का अनुभव और भी बेहतर होने वाला है। नए अपडेट के तहत यूजर्स को तीन बड़ी सुविधाएं मिल रही है।


  1. एआइ फोटो व वीडियो भेजें- वॉट्सऐप ने चैटिंग को और एडवांस बनाने के लिए एआइ आधारित फोटो और वीडियो शेयरिंग की सुविधा दी है। अब यूजर्स एआइ टूल्स से बनी तस्वीरें और वीडियो सीधे अटैचमेंट के जरिए भेज सकते हैं, जिससे क्रिएटिव कंटेंट शेयर करना आसान हो गया है। 
  2. फोटो में बदलें कपड़े- मेटा एआइ की मदद से यूजर्स अब अपनी फोटो में कपड़े बदल सकते हैं। यह फीचर वर्चुअल ट्रायल जैसा अनुभव देती है और फैशन पसंद करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी है। 
  3. स्टेटस शेयर की अनुमति- वॉट्सऐप स्टेटस अब दूसरों के साथ शेयर किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए पहले शेयरिंग की अनुमति देनी होगी। इन नए एआइ फीचर्स के साथ वॉट्सऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो गया है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.