उज्जैन: महिदपुर रोड़ थाना क्षेत्र में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल वाहन के ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया इसके बाद वाहन में ही उसके साथ ज्यादती की।
इस दौरान मोबाइल से छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए। इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और छात्रा को घर छोड़कर फरार हो गया।
छात्रा गांव से स्कूल जिस वाहन से आती-जाति थी उसे जुबेर उर्फ गोलू मंसूरी चलाता था। 23 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर छात्रा ने घर छोड़ने को कहा, लेकिन आरोपी उसे 5 घंटे तक स्कूल वाहन में घुमाता रहा और दुष्कर्म किया। हिम्मत जुटाकर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
