Wednesday, December 24, 2025

85 लाख की ठगी के आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

हरियाणा सरकार के एक विभाग में संयुक्त निदेशक के पद से रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख की ठगी के मामले में चंड़ीगढ़ साइबर सैल ने इंदौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस जांच में एक खाता इंदौर के सांवेर रोड़ क्षेत्र निवासी अंकित गुप्ता का निकला। इस खाते में 39.11 लाख रूपए ट्रांसफर हुए थे। पुलिस के मुताबिक, फरियादी ने शिकायत कर बताया था, अनजाने ठग ने उन्हें कॉल कर खुद को ट्राई, कभी बैंक तो कभी अन्य विभाग का अधिकारी बताया। 


ठग ने यह कहकर झांसा दिया कि आपके आधार कार्ड से दिल्ली के चांदनी चौक स्थित बैंक में खाता खुला है, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। ठग ने कार्रवाई के नाम पर 85 लाख ट्रांसफर करा दिए। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.