Monday, December 15, 2025

SPORT NEWS: श्रीकौशल दास और पारूल यूनिवर्सिटी वॉलीबाल प्रतियोगिता के शीर्ष चार में शामिल

भोपाल: पुल-सी से श्रीकौशल दास विश्वविद्यालय और पुल-डी से पारूल यूनिवर्सिटी वॉलीबाल (पुरूष) प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान पक्का किया। इससे पूर्व लोक जागृति यूनिवर्सिटी एवं मणिपाल यूनिवर्सिटी टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है। 


एलएनसीटी विश्वविद्यालय में खेले जा रहे मुकाबले में पुल-सी के क्वार्टर फाइनल में श्रीकौशल दास विश्वविद्यालय ने महर्षि दयानंद सरस्वती विवि (अजमेर) को 3-0 से हराकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की। 


इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में महर्षि दयानंद सरस्वती विवि ने कर्मवीर यूनिवर्सिटी (सतारा) को हराया था। पुल-डी के क्वार्टर फाइनल में पारूल यूनिवर्सिटी ने भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय, पुणे को 3-0 से हराकर शीर्ष चार में स्थान पक्का किया। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में पारूल यूनिवर्सिटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, सीकर को हराया था। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.