केंद्र सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY) संचालित करता है। इसमें बुजुर्गो को उम्र-संबंधी विकलांगताओं के लिए वॉकर, व्हीलचेयर, सुनने की मशीन जैसे उपकरण फ्री दिए जाते हैं। इसका लाभ ऐसे वरिष्ठ नागरिक ले सकते हैं, जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपए से कम है।
लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता
60 साल से अधिक की उम्र के वे व्यक्ति, जिनके पास बीपीएल, एपीएल कार्ड है इसके लिए पात्र हैं। दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन का प्रमाण, विकलांगता की मेडिकल रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी हैं।
ये है आवेदन करने की प्रक्रिया
समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.alimco.in पर जाएं। होम पेज पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सबमिट कर दें।
