Monday, December 15, 2025

20 फीट नीचे नदी में गिरी स्कूल बस, 28 बच्चे घायल

गंजबासौदा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 86 स्थित पुल पर रविवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में गिर गई। हादसे में 28 बच्चे घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभार चोट आने पर विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ये बच्चे अशोक नगर के स्कूल के है और सांची व विदिशा आईटीआई देखने जा रहे थे। 


सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस चालाक नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू होकर 20 फीट नीचे सगड़ नदी में गिर गई। नदी में गिरी बस में 45 बच्चे और स्टॉफ मौजूद था। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जोहद के पास सगड़ नदी के संकरे से पुल पर हुआ। 


महज 16 फीट चौड़े इस पुल पर एक साथ दो वाहन आमने-सामने आ गए। तभी बस चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस नदी में गिर गई। गनीमत है कि इस समय नदी पुरी तरह सूखी हुई है। यदि पानी होता तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था। अशोकनगर के बहादुरपुर के ये बच्चे आईआईटी कॉलेज विदिशा भ्रमण के लिए जा रहे थे। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.