Thursday, December 25, 2025

58 करोड़ रू. के बैंक लोन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Indore: सट्टा एप मामले में विशेष अदालत में चालान पेश करने के साथ ही रूचि ग्लोबल समूह के बैंक लोन डिफाल्टर मामले में भी जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को दिल्ली से आए ईडी के अधिकारियों ने समूह के उमेश शाहरा और कंपनी के सीए रहे ईश्वर कलंत्री के चार ठिकानों पर जांच करके संबंधित दस्तावेज खंगाले। कुछ दस्तावेज भी ले गए हैं। ईडी 2021 में हुए 58 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में जांच कर रही है।


इस संबंध में निदेशालय लगातार रूचि ग्लोबल के कर्ताधर्ताओं से पूछताछ कर रहा है। बता दें, 2021 में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने मेसर्स रूचि ग्लोबल के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ लोन फर्जीवाड़े की शिकायत करवाई थी। आरोप है, कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लिया और चुकाया नहीं। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.