Wednesday, December 24, 2025

क्रेशर मशीन ऑपरेटर को आई गंभीर चोट, संचालक के खिलाफ केस दर्ज

गुनगा इलाके में क्रेशर खदान में काम करने वक्त एक युवक का हाथ पट्टे में फंस गया। इससे उसके हाथ व सीने में गंभीर चोट आई है। इस मामले में संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


गुनगा पुलिस के मुताबिक, मूलत: बांदा, यूपी निवासी इंद्र कुमार (30) रतुआ स्थित क्रेशर खदान में रहता था और आपरेटर का काम करता था। रविवार की शाम करीब सवा सात बजे इंद्र कुमार मशीन आपरेट कर रहा था। तथी एक पत्थर पट्टे में फंस गया। पत्थर निकालने के लिए इंद्र कुमार पास गया तो उसका हाथ और सीना पट्टे की चपेट में आ गया। सीने में मूंदी चोट आई है। मामले में पुलिस ने क्रेशर खदान के संचालक वसीम खान की लापरवाही पाते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.