Sunday, December 7, 2025

MP NEWS : पति के नाजायज संबंध के शक में पत्नी ने लगाई फांसी

मिसरोद: पति का किसी महिला से संबंध होने के शक में पत्नि ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसकी मासूम बेटी स्कूल से लौटी तो मां को फंदे पर झूलता देखा। मिसरोद थाना क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें की जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय अंशू सिंह चौहान पत्नि असण सिंह मिसरोद क्षेत्र में रहती थी। पति ब्रेस्ट प्राइज में नौकरी करता है जबकि महिला गृहणी थी। दोपहर करीब 2 बजे अंशू ने फांसी लगा ली। जब बेटी स्कूल से घर लौटी तो उसने मां को कमरे में फांसी पर लटका देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे पति उसे एम्स अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पति ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ देर पहले अंशू ने उससे फोन पर बात की थी, उसने उस पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाया था। इससे पहले भी वह इस बात का जिक्र कर चुकी थी, लेकिन उसे लगा कि वह मजाक कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.