भोपाल: बैरसिया के ग्राम इमलिया नरेन्द्र में शनिवार सुबह निजी स्कूल बस से गिरकर कर्मचारी की मौत हो गईा पहिया उसके सिर से गुजर गया था। बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं थी। स्कूल स्टाफ नरसिंहगढ़ से पिकनिक मनाने सांची जा रहा था।
32 वर्षीय कमल जाटव नरसिंहगढ़ का रहने वाला था। वह यहीं के एक प्राइवेट स्कूल में कर्मचारी था। शनिवार सुबह स्कूल की ओर से बच्चों को पिकनिक मनाने के लिए सांची ले जाया जा रहा था। बस में करीब 50 बच्चे और स्टाफ मौजूद था। कमल गेट के पास खड़ा था। सुबह करीब 11 बजे बस बैरसिया स्थित गांव इमलिया नरेन्द्र पहुंची थी। इस बीच कमल थूकने के लिए बाहर झुका था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।
