अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को करोड़ों रूपए का अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने कड़ी कार्रवाई की है।
कंपनी ने कार्यपालन अभियंता (तत्कालीन चालू प्रभार) मुकेश सिंह को सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में उन पर लगे दोनों गंभीर आरोप सिद्ध पाए गए हैं, उन पर सीमेंट कंपनी को विद्युत शुल्क में छूट का लाभ दिलाने एवं कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करने का आरोपी माना। जिनसे शासन को 8.50 करोड़ रूपए की वित्तीय क्षति हुई।
जांच रिपोर्ट और अभ्यावेदन पर विचार के बाद कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। इस कार्रवाई के बाद बिजली महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
