अनुपपुर के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विवि की छात्रा ने सहायक प्रोफेसर डॉ. नयन साहू पर गंभार आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने अपने केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत की। छात्रा ने अमरकंटक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को की गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे डॉ. नयन साहू ने उन्हें वनस्पति विज्ञान विभाग के केबिन में बुलाया। प्रोफेसर ने शिक्षक-छात्र संबंध की गरिमा के विपरीत भाषा और व्यवहार किया। अश्लील कृत्य कर अनैतिक प्रस्ताव भी दिया। प्रोफेसर ने ये बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी।
घटना से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार दोपहर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने प्रोफेसर की खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने और प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग रखी।
