Monday, December 15, 2025

31 तक आयकर रिटर्न नहीं भरा तो लगेगी पेनल्टी

भोपाल: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न भरने में जो लोग चूक गए हैं, उनके लिए 31 दिसंबर आखिरी मौका है। आइटीआर में गलती हो गई है तो इसे सुधारा भी जा सकता है। इस तारीख तक ब्याज और लेट फीस के साथ विवरणी प्रस्तुत की जा सकती है। 


इसके बाद 25 प्रतिशत अतिरिक्त कर के साथ ही करदाता आयकर विवरणी प्रस्तुत कर पाएंगे। आयकर नियमों के अनुसार जो करदाता पूर्व में आयकर विवरणी प्रस्तुत नहीं कर पाए है वह इस तारीख तक ब्याज एवं लेट फीस के साथ विवरणी प्रस्तुत कर सकते है। 


विभाग द्वारा करदाताओं को मैसेज और ईमेल के द्वारा भी विवरणी प्रस्तुत करने के लिए बताया जा रहा है साथ ही जिन करदाताओं के बड़े वित्तीय लेनेदेन किए है उनकी जानकारी विभाग के पास है ऐसे करदाताओं को भी विवरणी प्रस्तुत करने के लिए सूचना दी जा रही है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.