Sunday, December 14, 2025

यूरिन रोकने से हो सकती है गंभीर समस्या

ब्लेडर यानी मूत्राशय हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो पेशाब को संग्रहित करता है और समय पर बाहर निकलता है। ब्लेडर सकी सेहत सीधे हमारे जीवन की गुणवत्ता से जुड़ी होती है। जब मूत्राशय ठीक तरह से काम नहीं करता या उसमें कोई रोग विकसित हो जाता है, तो दर्द, बार-बार पेशाब की जरूरत, जलन ओर पेल्विक असुविधा जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बहुत समय तक यूरिन रोकने से गंभीर समस्या हो सकती है। आइए जानते है इन गंभीर समस्याओं को। 


  • पेशाब को लंबे समय तक रोकने से बैक्टीरिया के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। पेशाब में खून आना, पेशाब के दौरान जलन, लगातार पेशाब करने की आवश्यकता, गहरे रंग का पेशाब, बदबूदार पेशाब, पेट की निचले हिस्से या योनि क्षेत्र में दर्द होने लगता है।
  • बहुत देर तक पेशाब रोकने पर लोगों को अपने मूत्राशय और गुर्दे में दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, आपको यूरीनेशन के दौरान भी दर्द महसूस हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेशाब रोकने से आपकी मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। 
  • जब आप लगातार पेशाब रोक कर रखते हैं तो आपका मूत्राशय फैल हो सकता है। नतीजन, मूत्राशय सिकुड़ जाता है और उसे अपने पिछले आकार में आने में मुश्किल होती है। साथ ही, पेशाब करने में भी दिक्कत होगी। हालांकि, ऐसी बहुत कम संभावना है लेकिन लंबे समय तक पेशाब रोके रखने के कारण मूत्राशय को गंभार जोखिम हो सकता है। 
  • पेशाब रोकने का एक और दुष्प्रभाव यह है कि इससे आपकी योनि की मांसपेशिया कमजोर हो सकती हैं। इसका परिणाम असंयम में होता है, जिसका अर्थ है कि आप अपने यूरीनेशन की प्रक्रिया पर नियंत्रण खो देंगे। इसलिए बहुत देर तक यूरिन को न रोकें। 
  • गुर्दे की पथरी भी हो सकती है। इसके परिणाम स्वरूप आपको दर्द का सामना करना पड़ सकता है और पथरी को निकालने के लिए आपको सर्जरी की भी आवश्यकता हो सकती है। कम पानी पीने वाले लोगों में भी पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है।  

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.