Monday, December 15, 2025

मंत्रालय कर्मचारी की पत्नी के खाते से 3.30 लाख की ठगी

भोपाल: वल्लभ भवन मंत्रालय में पदस्थ एक कर्मचारी की पत्नी के बैंक खाते से यूपीआइ के जरिए 3 लाख 30 हजार रूपए निकाल लिए गए है। यह रकम एक महीने के भीतर खाते से गायब हुई। 


गोविंदपुरा थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अयोध्या नगर निवासी प्रसन्न मालवीय ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी उषा मालवीय प्राइवेट नौकरी करती है। ठगी का खुलासा तब हुआ जब उषा मालवीय ने मोबाइल पर बैंक के मैसेज चेक किए। प्रसन्न मालवीय ने 8 दिसंबर को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद साइबर सेल ने मामला आगे की कर्रवाई के लिए गोविंदपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया। 


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंक से खाते का स्टेटमेंट मंगवाया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रकम किन खातों में और किस तरीके से ट्रांसफर की गई। पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.