Monday, December 29, 2025

मैट्रिमोनियल साइट पर युवती को फंसा, ठगे लाखों रूपए

इंदौर: युवती से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए साइबर ठगों ने लाखों रूपए ठग लिए। आरोपी ने खुद को यूके (यूनाइटेड किंगडम) निवासी बताकर पहले भरोसा जीता और फिर भारत आने व परिवार से मिलने के नाम पर युवती से 1.10 लाख रूपए ऐंठ लिए। मामले में राऊ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, युवती की पहचान मैट्रिमोनियल साइट पर आदित्य कुमार से हुई थी, जिसने खुद को यूके निवासी बताया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी की इच्छा जताई और धीरे-धीरे युवती का भरोसा जीत लिया। कुछ समय बाद उसने कहा, वह इंडिया आकर उसके परिवार से रिश्ते की बात करना चाहता हैं। 


एक व्यक्ति ने युवती से संपर्क किया और बताया, आरोपी के पास 50 हजार पाउंड से ज्यादा विदेशी मुद्रा है, इसलिए कस्टम ने रोक लिया है। फिर एक ने कस्टम अधिकारी बनकर युवती से पैसे मांगे, जिसकी बातों में आकर पीड़िता ने किस्तों में 1.10 लाख रूपए जमा कर दिए। राशि ट्रांसफर होने के बाद जब आरोपी व साथियों के फोन बंद हो गए, तब युवती को ठगी का अहसास हुआ। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.