Monday, December 29, 2025

SPORT NEWS: राष्ट्रीय जू-जित्सू चैंपियनशिप में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बैरसिया: हल्द्वानी (उत्तराखंड) में आयोजित राष्ट्रीय जू-जित्सू चैंपियनशिप में बैरसिया रोड़ स्थित विनयम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। 


स्कूल की होनहार खिलाड़ी साक्षी लोधी ने कड़े मुकाबलों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। 


यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता आई.जी.आई. स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में 19 से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुई, जिसमें देश के 18 से 20 राज्यों से आए 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इतनी बड़ी और प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता में साक्षी लोधी और तरूणी दांगी ने मध्य प्रदेश जू-जित्सू संघ की ओर से प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। साक्षी की इस उपलब्धि पर विनयम पब्लिक स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों और समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.